मां ने पैसे लेकर कराया बेटी का दुष्कर्म फिर रोज भेजने लगी ग्राहक, मामा ने भी बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने मोटी रकम लेकर छोड़ा
पैसा कमाने की हवस में एक महिला ने अपनी ही जवान बेटी के साथ जो कुछ भी किया उसकी जमकर आलोचना हो रही है। महिला ने अपनी ही बेटी को जबरन देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया। इसके बाद जब जवान बेटी ने इसका विरोध किया तो उसे मुंबई में अपने दो सगे भाइयों (पीड़िता के मामा) के पास भेज दिया। वहां पीड़िता के जब इस बात से इनकार किया तो उन्होंने खुद ही उसके साथ दुष्कर्म किया। मुंबई के ही एक बार में भी उसे डांस करना पड़ा। इसके बाद पीड़िता ने किसी तरह से मुंबई से फरार होकर अपनी मां, मौसी-मौसा और दोनों मामा के खिलाफ बरेली जनपद के सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पैसे लेकर जबरन कराया बेटी का दुष्कर्म, फिर रोज बुलाने लगी ग्राहक
मामले को लेकर पीड़िता ने पुलिस को जानकारी दी कि उसकी उम्र बीस साल है। पीड़िता ने बताया कि उसकी मां पहले से ही देह व्यापार का धंधा करती थी। बीते साल उसने एक अनजान व्यक्ति से पैसे लेने के बाद जबरन अपनी बेटी का दुष्कर्म कराया। इसके बाद वह रोजाना उसके लिए ग्राहक लाने लगी। इस बीच रोजाना पीड़िता को गर्भनिरोधक गोलियां भी खिलाई जाती थीं। जब पीड़िता ने इस बात का लगातार विरोध किया तो उसकी मां, मौसी और मौसा ने बहाने से उसे मुंबई भेज दिया। मुंबई में पीड़िता के दो मामा रहते हैं।
अश्लील डांस के बाद मिली रकम को छीन लेते हैं मामा
पीड़िता ने पुलिस को जानकारी दी कि मुंबई जाने पर उसके दोनों मामा ने उसे वहां एक बार में लगवा दिया। बार में लोग शराब पीने आते थे, उसे उनके सामने उसे अश्लील डांस करना पड़ता था। इनकार करने पर दोनों मामा मारपीट करते थे। इतना ही नहीं बार से मिलने वाली रकम को भी मामाओं के द्वारा छीन लिया जाता था और उसमें से कुछ पैसा मां के खाते में ट्रांसफर हो किया जाता था। इस बीच आरोपी लगातार उसे दुबई में बेंचने की फिराक में लगे हुए थे।
पहले भी की शिकायत, पुलिस ने मोटी रकम लेकर मां को छोड़ा
पीड़िता ने एसएसपी को जानकारी दी कि मुंबई भेजे जाने ले पहले वह मढ़ीनाथ पुलिस चौकी पहुंची और उसने मां, मौसी और मौसा के खिलाफ शिकायत की। इस शिकायत के बाद पुलिसकर्मियों ने उसकी मां को चौकी बुलाया। हालांकि वह पुलिसकर्मियों ने मोटा पैसा लेकर उसे फिर से मां के सुपुर्द कर दिया। इसी के बाद उसे मुंबई भेज दिया गया। एसएसपी के आदेश पर अब सुभाषनगर पुलिस ने पीड़िता की मां, मौसा, मौसी और दोनों मामाओं के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। युवती फिलहाल पुलिस अभिरक्षा में है।
दोनों मामा ने भी बनाया हवस का शिकार
युवती के अनुसार 16 मई को जब वह मुंबई में डांस बार से वापस आई तो उसने अपने दोनों मामा से अश्लील डांस और देह व्यापार करने से साफ इनकार किया। इसके बाद उसके दोनों मामाओं ने एक-एक कर उसके साथ दुष्कर्म किया। ऐसा कृत्य यह कहकर किया गया कि अब आगे उसकी सारी हिचक निकल जाएगी। हालांकि इसके बाद वही वह वहां से मौका पाकर भाग निकाली औऱ बरेली आकर सीधे एसएसपी दफ्तर पहुंची।