हीना खान की ग्लैमरस तस्वीरें देख भड़के यूजर्स, बोले-‘कुछ तो शर्म करो…’

टीवी की मशहूर अभिनेत्री हीना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इन दिनों अभिनेत्री अपने बॉयफ्रेंड रॉकी के साथ मालदीव में छूटियाँ मना रही हैं। हीना ने वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। जिसमें उन्हें मस्ती करके देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को खूब पसंद भी किया जा रहा है। इसी बीच अभिनेत्री ने एक पोस्ट भी शेयर किया है। जिसे देखकर उनके फैंस और कुछ यूजर्स भड़क गए है। और जमकर हीना खान को खरी खोटी सुना रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने तो उन्हें धर्म के नाम पर धब्बा भी घोषित किया है। अभिनेत्री हीना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से तीन तस्वीरें साझा की हैं।

जिसके बाद से उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है। फोटो में देखा जा रहा है की हीना ने सफेद रंग की बिकीनी पहनी है। जिसे देख कर उनके फैंस उन्हें खरी खोटी सुन रहें हैं। एक यूजर ने कमेन्ट किया की, ‘उफ्फ हीना ऐसे मत करो, तुम मुसलीम हो यार। ‘ इसके अलावा की फैंस ने लिखा कि वह मुसलमानों का नाम खराब कर रही हैं। तो किसी ने यह लिखा कि वह मशहूर होने के लिए कुछ भी कर सकती हैं। बता दें की हीना खान को मालदीवस से खास लगाव है। बीतें दिनों हीना खान खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर रहीं थीं।

उन्होनें ने अपने बॉयफ्रेंड रॉकी संग भी कुछ रील वीडियो शेयर किए थे। अभिनेत्री ने मालदीव के कुरामाठी आईलैंड गई हुई थीं। हाल ही में इन्होंने ‘बिग बॉस 14’ में बतौर सीनियर कंटेस्टेंट नजर आई थीं। हीना खान अब फिल्मों और वेब सीरीज में अपनी किस्मत आजमा रही हैं। हीना ने इस बात का खुद जिक्र किया है कि अब वे बड़े परदे में काम करना चाहती है।

LIVE TV