रिलीज़ से पहले धोनी को हुआ बड़ा मुनाफा

महेंद्र सिंह धोनी मुंबई : अपकमिंग फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी को रिलीज़ से पहले बड़ा तोहफा मिला है. यह फिल्म 30 से सितम्बर को रिलीज़ होगी. यह महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक है, जिसे अब उनके राज्य झारखंड में टैक्स फ्री कर दिया गया है.

फिल्म का प्रमोशन आज झारखंड में होगा. फिल्म की पूरी टीम बीती रात झारखंड पहुंच गई थी. उनके साथ महेंद्र सिंह धोनी भी थे.

यह भी पढ़ें; एक्टिंग नहीं खूबसूरत दिखने के लिए करनी पड़ती है मेहनत : रवीना टंडन

सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म में धोनी का रोल निभाया है. सुशांत के अपोजिट दिशा पटानी हैं, जो धोनी की बीवी का किरदार निभाएंगी. साथ ही अनुपम खेर ने धोनी के पिता का रोल किया है.

यह भी पढ़ें; केट विंसलेट ने लिया बदला, जानिए क्या थी वजह

‘फॉक्स स्टार स्टूडियोज’ के सीईओ विजय सिंह ने बताया, ‘‘धोनी का जन्म रांची में हुआ था और वहीं से उनकी यात्रा शुरू हुई थी. हम सभी बहुत खुश और एक्साइटेड हैं और झारखंड सरकार  को धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने धोनी की बायोपिक का इस तरह से स्वागत किया.’’

महेंद्र सिंह धोनी की कंपनी

फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ के साथ-साथ एक और फिल्म ‘गुंटर गू’ को भी झारखण्ड में टैक्स फ्री कर दिया गया है.

खबरों के मुताबिक, ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ के मुनाफे का एक हिस्सा धोनी की कंपनी रिती स्पोर्ट्स को मिलेगा. फिल्म की शूटिंग झारखंड के कई हिस्सों में भी हुई है.

LIVE TV