महिला वनकर्मियों को किसी भी समस्या से निपटने के लिए किया जा रहा है तैयार, आगे की यह है योजना…

रिपोर्ट- संजय पुण्डीर

उत्तराखंड। महिला वनकर्मियों को किसी भी आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए अब अपने सहकर्मियों का इंतजार नही करना होगा राजाजी टाइगर रिजर्व द्वारा यंहा कार्यरत महिला वनकर्मियों को आत्मरक्षा के विशेष गुर सिखाए जा रहे है। पार्क की रायवाला रेंज में सात दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से महिला वनकर्मी जंगलो की सुरक्षा के साथ ही अपनी आत्मरक्षा के गुर भी सीख रही है।

उत्तराखंड

पार्क प्रशासन की माने तो महिला कर्मियों के आत्मरक्षक होने से जगल और डेपार्टमेंट के लिए लाभदायी होगा राजाजी टाइगर रिजर्व में महिला आरक्षियों सात दिवसीय शिविर के प्रत्येक दिन ये प्रशिक्षण दिया जा रहा है क्योकि महिला अरक्षियो की ड्यूटी भी आसान नहीं है इन्हे कभी जंगल में ड्यूटी या गस्त पर तैनात किया जाता और यदि ये महिला आरक्षी इस तरह से आत्मरक्षा सीखे हुए होगी तो निश्चित रूप से वो किसी भी परेशानी का सामना बड़ी आसानी से कर सकेगी।

मूल-भूत सुविधाओं के अभाव में गांव छोड़ने पर मजबूर ग्रामीण, आखिर कौन है जिम्मेदार

वही इस शिविर में राजाजी टाइगर रिजर्व में हर वर्ग में कार्यरत महिला आरक्षी आत्मरक्षा के गुर सीख रही है , इनमे महिला आरक्षी से लेकर महिला डॉक्टर तक शामिल है। पार्क प्रबंधन की इस मुहीम की ये महिलाए सराहना भी कर रही है। महिला आरक्षी हो या फिर डॉक्टर सभी ने आज के समय में महिलाओ को किसी और के भरोसे न रहकर आत्मरक्षा की ट्रैनिंग को जरुरी बताया।

 

 

 

 

LIVE TV