महिला ने सपा नेता और ससुर पर लगाया रेप का आरोप, मुकदमा दर्ज

महिलानोएडा | समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रहे और पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक प्रधान और अपने ससुर  के खिलाफ एक महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया है | पीड़िता ने सपा नेता समेत छह अन्य लोगों के खिलाफ  बलात्कार व  अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है |

महिला के अनुसार पूर्व मंत्री और उसके ससुर ने उसके साथ 11 माह तक बलात्कार किया| महिला का आरोप है कि नेता के प्रभाव की वजह से नोएडा पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही थी|  जिसके बाद उसने दिल्ली के मॉडल टाउन थाने में जीरो एफआईआर  दर्ज कराई |  वहां से मुकदमा ट्रांसफर होकर नोएडा आया है|  पुलिस अब इस मामले में जांच कर रही है  |

दरअसल नोएडा सेक्टर-33 के सी ब्लॉक में रहने वाले कारोबारी और कई समाजिक संगठनों से जुड़े पंकज जिंदल के बेटे आशीष जिंदल की शादी सरिता  (बदला हुआ नाम) से हुई है|

सरिता के अनुसार यह शादी उसके पिता के दोस्त और पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक प्रधान ने करवाई थी|  उसका आरोप है कि जब वह ससुराल पहुंची तो शादी के दूसरे ही दिन अशोक प्रधान ने उसके साथ बदसलूकी की |

महिला ने बताया कि उसके पति ने शादी के बाद उससे कहा कि उसकी मां को तांत्रिक ने बताया है कि एक साल तक दोनों के बीच शारीरिक संबंध नहीं होने चाहिए| महिला ने अपने पति पर जबरन शराब पिलाकर शारीरिक शोषण करने का भी आरोप लगाया |

महिला ने आरोप लगाया है कि इस बात को उसने अपनी सास सविता जिंदल को बताया, लेकिन उसने उसे अनसुना कर दिया| पीड़िता का कहना है कि उसका पति नपुंसक है|
महिला के मुताबिक एक दिन ससुर पंकज जिंदल ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ बलात्कार किया|  जिसके बाद 11 महीने तक पूर्व सांसद अशोक प्रधान और उसका ससुर पंकज जिंदल उसके साथ बलात्कार करते रहे |

फिलहाल पुलिस ने, आप्राकृतिक यौनाचार, हत्या के प्रयास, छेड़छाड़, मारपीट, अमानत में खयानत और दहेज उत्पीड़न  के तहत अशोक प्रधान, आशीष जिंदल, पंकज जिंदल, सविता जिंदल, अंकित जिंदल और प्रताप मेहता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और मामले कि जांच कर रही है |

वहीं इस मामले में अशोक प्रधान का कहना है कि उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं ,पीड़िता के परिवार से उनके अच्छे संबंध है और यह पारिवारिक विवाद है  जिसमे  उन्हें फंसाने की साजिश है |

LIVE TV