महिला ने बेटी के 13 साल के बॉयफ्रेंड का किया रेप, गाड़ी में बैठाकर कर दिया निर्वस्त्र

बेटी के 13 सालजॉर्जिया। जॉर्जिया में एक महिला पर आरोप लगा है कि उसने अपनी बेटी के 13 साल के बॉयफ्रेंड का रेप किया है। महिला ने 13 साल के लड़के के साथ उस समय रेप किया जब वह रात में उससे मिलकर घर से निकल रहा था। खबरों के मुताबिक महिला ने लड़के को अपनी कार में बैठा लिया फिर उसे निर्वस्त्र कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया।

लड़के ने चिल्ड्रेन एडोकेसी सेंटर को बताया कि गुडमैन ने पहले उसे किस किया और फिर निर्वस्त्र करके उसके साथ संबंध बनाए। पुलिस ने महिला की गाड़ी से डीएनए, कपड़े और सेलफोन बरामद किया था। जिसके जरिए वह लड़के से बातचीत करती थी। इलेन गुडमैन पर नाबालिग से शारीरिक संबंध बनाने और फोर डिग्री रेप का आरोप है।

इस मामले की सुनवाई करते हुए डिप्टी अटॉर्नी जनरल ने कहा कि महिला ने सिर्फ अपने बारे में सोचा और लड़के को लेकर उसके मन में कोई चिंता नहीं थी। इस जुर्म के कारण पीड़ित को कई तरह का प्रभाव पड़ा है।

LIVE TV