महिला ने दिया 7 बच्चों को एक साथ जन्म, देखें ऑपरेशन का वीडियो

बगदाद। इराक में एक महिला ने 7 बच्चों को एक साथ जन्म दिया है। सेप्लेट को जन्म देने वाली 25 वर्षीय महिला के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता फिरास अल इजावी ने बताया कि यह एक सामान्य प्रसव था और महिला ने 6 बेटियों व एक बेटे को जन्म दिया है। कहा जा रहा है कि इराक में ऐसा पहली बार हुआ है।

महिला और उसके सभी बच्चे एकदम स्वस्थ हैं। ये अनोखी घटना पूर्वी इराक के दियाली प्रोविन्स हॉस्पिटल में हुई।परिवार में 3 बच्चे पहले से हैं और अब घर में कुल 10 बच्चे हो गए हैं। हांलाकि, इस बारे में बच्चों के पिता यूसफ फैदल का कहना है कि उन्होंने इतने बच्चों की प्लानिंग नहीं की थी। अब इतने बड़े परिवार को पालने की जिम्मेदारी उन्हें उठानी पड़ेगी।

वैसे इससे पहले लेबनान के सेंट जॉर्ज यूनिवर्सिटी अस्पताल में छह बच्चों ने जन्म लिया था। यहां एक महिला ने 3 बेटियों और 3 बेटों को एक साथ जन्म दिया था। इस तरह अब इस महिला ने सात स्वस्थ बच्चों को जन्म देकर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।

डेलीमेल के मुताबिक, पहली बार एक साथ जन्म लेने वाले सात बच्चों की चर्चा अमेरिका में हुई थी। अमेरिका के डेस मोइनेस इलाके में आयोवा में इन बच्चों ने केनी और बॉबी मैककॉघी के यहां जन्म लिया था। इन बच्चों का जन्म फर्टीलिटी ट्रीटमेंट के जरीए गर्भ धारण करने से हुआ था। साल 1997 इन बच्चों के जन्म के बाद उस समय अमेरिका के राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने फोन करके दंपत्ति को बधार्इ दी थी।

जब ये सामने आया कि महिला 7 बच्चों को एक साथ जन्म देने वाली है, तो महिला ने कुछ बच्चों का अबॉर्शन कराने की बात कही थी। हालांकि, उसे इसकी इजाजत नहीं दी गई थी। बाद में उन्हें ओप्रा विनफ्रे ने अपने शो में भी बुलाया था। साथ ही कई लोग उनकी मदद के लिए आगे आये, जिसके चलते उन्हें एक घर, कार एक साल तक मैक्रोनी और चीज जैसे समान मुफ्त में दिए गए थे।

लड़के ने बाप से कराई प्रेमिका की शादी, कानून को बेवकूफ बनाने के लिए बनाया प्लान

इसके साथ ही बच्चों को दो साल तक मुफ्त नैपीज भी मुहैया कराए गए थे। इसके साथ ही आयोवा के किसी भी विश्व विद्यालय में पढ़ाई के दौरान पूरी स्कॉलरशिप जैसे शानदार गिफ्ट मिले थे। शुरूआती महीनों में ये सप्लेट एक दिन में 42 बोतल दूध पी जाते थे और उन्हें 52 नैपीज की जरूरत पड़ती थी।

LIVE TV