सीएम साहब! प्लीज मुझे बचाइए, मेरा सब कुछ लुट गया

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विधानसभा के सामने कानपुर से आयी एक महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। महिला ने विधानसभा के सामने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया था हालांकि वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने महिला के खुद पर मिट्टी का तेल डालते ही महिला को रोक लिया। महिला का आरोप है कि उसे न्याय नहीं मिल पा रहा है जिसके बाद अब उसके पास कोई और रास्ता नहीं बचा है। इसलिए वह जीवित नहीं रहना चाहती है।

आत्मदाह

महिला का आरोप है कि कानपुर में भूमाफियाओं ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। महिला का नाम नीरू शुक्ला बताया जा रहा है, वह कानपुर में शिवराजपुर थाना क्षेत्र की निवासी है।

पीड़ित ने थानाध्यक्ष, क्षेत्राधिकारी और उपजिलाधिकारी को अपनी समस्या से अवगत कराया था। लेकिन इस मामले में अब तक कोई सुलहनामा की कार्यवाही नहीं की गयी है।

इस कारण आज 18 अक्टूबर को नीरू दोबारा लखनऊ विधानसभा पर आत्मदाह के लिए पहुंची।

महिला का कहना है कि उसका मान-सम्मान, धन सभी कुछ दबंगों द्वारा छीन लिया गया है। ऐसे में उसके लिए अपनी पुत्री की शादी करना भी मुश्किल हो रहा है। अब उसके पास कोई और रास्ता नहीं बचा है इसलिए वह आत्मदाह करना चाहती है।

LIVE TV