महाराष्ट्र में अभी खत्म नहीं होगा लॉकडाउन, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए संकेत

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने राज्य में लॉकडाउन बढ़ने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल तक का हमारा जो लॉकडाउन था मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों ने कहा है कि उसे बढ़ाना चाहिए। ऐसे अब 15 दिनों तक तो जरूर बढ़ेगा।

उन्होंने बताया कि करीब 6 महीने में अगर वैक्सीनेशन कार्यक्रम पूरा करना है तो 2 करोड़ टीकाकरण हर महीने होना जरूरी है। राज्य में टीकाकरण करने लिए सिर्फ सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग में करीब 13,000 संस्था उपलब्ध है। हमे जितनी वैक्सीन चाहिए नहीं मिल रही है। अगर वैक्सीन आयात भी करनी है तो मंत्रिमंडल ने करने का निर्णय लिया है। स्पुतनिक से भी मुख्यमंत्री चर्चा कर रहे हैं। ये चर्चा अगर अंतिम रूप लेती है तो हम महाराष्ट्र में 3 वैक्सीन लेकर टीकाकरण करने जा रहे हैं

LIVE TV