महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, सूखे की मार झेल रहे किसानो के कर्ज़ करेगी माफ़

महाराष्ट्र के किसानोमुंबई। लंबे समय से सूखे की मार झेल रहे महाराष्ट्र के किसानो के लिए राहत की खबर आयी है। महाराष्ट्र सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए राज्य के किसानो के कर्ज़ माफ़ी का एलान किया है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने सूबे के किसानों के डेढ़ लाख रुपये तक के लोन को माफ कर दिया है। इससे 90 फीसदी किसानों को फायदा मिलेगा।

यह भी पढ़े:-सांप्रदायिक सौहार्द्र के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून जरूरी : गिरिराज

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि महाराष्ट्र में 2012 से सूखे की स्थिति है और उसके बाद से कई किसान कर्ज नहीं चुका पाए हैं। इस फैसले से सरकारी कोष पर 34 हजार करोड़ रुपये का बोझ आएगा। इसके लिए सरकार अपने खर्चे में कटौती करेगी। साथ ही इसके लिए सभी विधायक और मंत्री अपनी एक महीने की सैलरी देंगे। पिछले कुछ समय से महाराष्ट्र में किसानों का आंदोलन चर्चा में था।

यह भी पढ़े:-छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में दो जवान शहीद, तीन की हालत गंभीर

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देश के इतिहास की सबसे बड़ी कर्जमाफी है और इससे बड़ी कर्ज माफी देने की स्थिति में राज्य सरकार नहीं है। इससे 89 लाख किसानों को फायदा मिलेगा। इस योजना का नाम ‘छत्रपति शिवाजी महाराज कृषि सम्मान योजना’ रखा गया है।

छोटे किसानों का कर्ज तत्काल माफ कर दिया गया था, जबकि इनकम टैक्स भरने वाले बड़े किसानों को कर्जमाफी का लाभ नहीं मिलेगा।

LIVE TV