महराजगंज: नहर के किनारे पुआल में मिली जली लाश, इलाक़े में ऐसी दूसरी घटना से सहमे लोग

महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र में विशुनपुर गबडुआ नहर के पास पुआल में महिला को जलाकर मार डाला गया। राख से महिला की अधजली लाश मिली बरामद हुई है । करीब 17 दिन पहले ठूठीबारी थाना क्षेत्र के सिवान में सरसों के डंठल में भी एक महिला को जला दिया गया था। उसका भी अधजला शव पुलिस ने बरामद किया था। 17 दिन के अंदर हुई इस दूसरी घटना ने लोगों को झकझोर दिया है। इसकी भी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

महिलाओं को जलाकर मारने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा , 17 दिन के अंदर हुई दूसरी वारदात ने लोगों के मन में सवाल खड़े कर दिए हैं, महिलाओं को जलाकर मार डालने की घटनाओं से लोग परेशान है । पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम विशुनपुर गबडुआ में शुक्रवार सुबह नहर के किनारे अज्ञात महिला को पुआल में आग लगाकर जलाने के बाद हत्यारे फरार हो गए। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने पास में मुर्गी फार्म मालिक को सूचना दी, घटना की सुचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की, राख में महिला का अधजला शव देखकर लोग सन्न रह गए। महिला की उम्र 30 साल बताई जा रही है।

पुलिस कर्मियों ने उच्चाधिकारियों को मामले की सूचना दी। पुलिस जरूरी कार्रवाई करने में जुट गई है। घुघली थानाध्यक्ष नीरज राय ने बताया कि मृतका की उम्र लगभग 30 वर्ष होगी। मृतका के हाथ में चूड़ी, नाक में नथुनी, पैर में पायल थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

LIVE TV