वीडियो : मस्ती करते-करते बन गया राणवीर का मूड, अलिया पर बरसाया प्यार, यूं मिला जवाब

मस्‍तीमुंबई। एक्‍टर रणवीर सिंह कितने मस्‍तीखोर हैं ये तो सब जानते हैं। मस्‍ती करते समय रणवीर अपनी फिल्‍म की एक्‍ट्रेस को भी नहीं छोड़ते हैं। जितना वो मस्‍ती करते हैं उतना ही अपने काम को लेकर सीरियस भी रहते हैं। उनके के साथ कोई भी एक्‍ट्रेस काम कर ले वो हर एक्‍ट्रेस के काम और टेलेंट की सराहना जरूर करते हैं।

एक्‍टर ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट पर अलिया भट्ट पर एक वीडियो अपलोड किया है। इस वीडियो में रणवीर बहुत फनी नजर आ रहे हैं। इसमें वो आलिया की ता‍रीफें करते नहीं थक रहे। वीडियो में उन्‍होंने एक्‍ट्रेस की फिल्‍में डियर जिंदगी और कपूर एंड संस फिल्में देखने की बात कही। वीडियो के साथ उन्‍होंने लिखा कि‍ सब लोग आलिया को प्‍यार करते हैं…. लुकिंग फॉरवर्ड। जिसपर अलिया ने जवाब देते हुए ट्वीट किया, टोटली लव… लुकिंग डबल गली बॉय।

रणवीर और आलिया भट्ट वैसे तो विज्ञापन में कई बार एक साथ नजर आ चुके हैं। अब जल्द ही दोनों बड़े पर्दे पर भी नजर आएंगे। दोनों गली बॉय नामक फिल्‍म में साथ नजर आएंगे। फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के एक्सल एंटरटेनमेंट और जोया के हाल ही में लॉन्च हुए बैनर टाइगर बेबी के अंतर्गत प्रोड्यूस होगी ये फिल्‍म।

फिल्‍म गली बॉय स्ट्रीट रैपर्स पर आधारित है। इसमें एक्‍टर रैप करते नजर आएंगे। रणवीर और जोया अख्‍तर में काफी अच्‍छी दोस्‍ती है। दोनों इससे पहले साथ में काम कर चुके हैं।। दोनों ने फिल्‍म ‘दिल धड़कने दो’ में साथ काम किया है। गली बॉय की शूटिंग नवंबर महीने से शुरू होगी।

फिलहाल आजकल आलिया अपनी आने वाली फिल्‍म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में व्यस्त हैं। धर्मा प्रोडक्‍शन के अंदर बनी ये फिल्‍म 10 मार्च को रिलीज होने वाली है। इसमें आलिया और वरुण मुख्‍य भूमिका में नजर आएंगे। इससे पहले दोनों इसी प्रोडक्‍शन हाउस की फिल्‍म ‘हम्‍पटी शर्मा की दुल्‍हनिया’ में साथ नजर आ चुके हैं।

एक्‍टर रणवीर आजकल संजय लीला भंसाली के साथ पद्मावती में व्यस्त है। इसमें वो, दीपिका और शाहिद मुख्‍य भूमिका में हैं।

 

 

LIVE TV