
मुंबई. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॉलिवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान के निधन की खबर सामने आ रही है। मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का 71 साल की उम्र में निधन हो गया। खबरों के मुताबिक, सांस लेन में शिकायत के बाद उन्हें मुंबई के बांद्रा में स्थित गुरु नानक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, लेकिन डॉक्टर्स की तमाम कोशिश के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका और कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनकी मौत हो गई।

सरोज खान को शुक्रवार सुबह मलाड के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इस दौरान उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए उनके परिवारवाले और कुछ रिश्तेदार ही मौजूद थे। सरोज खान के निधन से पूरे बॉलिवुड में शोक की लहर है। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार से लेकर महानायक अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र ने सरोज खान को श्रद्धांजलि दी।