मलाइका अरोरा के गाने पर अनिल कपूर और सोनम कपूर का भांगड़ा

बॉलीवुड के अभिनेता अनिल कपूर, सोनम कपूर, राजकुमार राव और जूही चावला स्टारर फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ का नया गाना मकर संक्रांति के मौके पर रिलीज किया गया l इस गाने का नाम ‘गुड़ नाल इश्क मिठा’ है। इस सॉन्ग को साल 2019 का वेडिंग सॉन्ग बताया जा रहा है। इस गाने को नवराज हंस और हरदीप कौर ने गाया है। गाने का विडियो रिलीज़ कर दिया गया है, जिसमें सोनम कपूर और अनिल कपूर जमकर भांगड़ा करते हुए नजर आ रहे हैं।

फिल्म का टाइटल ट्रैक भी दर्शकों को खूब पसंद आया था। अब ‘गुड़ नाल इश्क मिठा’ गाना भी आपको थिरकने पर मजबूर कर देगा।’एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ में न केवल पुराने जमाने का रोमांस देखने मिलेगा, बल्कि यह प्रेम कहानी वर्तमान समय से भी मेल खाती हुई नजर आएगी और साथ ही आपको यह अहसास दिलाएगा कि आपको किसी के लव इंट्रेस्ट के बारे में निर्णय लेने का हक नहीं है।


फिल्म में अनिल कपूर, सोनम कपूर, राजकुमार राव, जूही चावला, बृजेन्द्र काला, सीमा पाहवा और अक्षय ओबेरॉय जैसे दमदार कलाकारों की कलाकारी से फिल्म के ट्रेलर को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म को संगीत से सजाया है रोचक कोहली और उनकी टीम ने। फॉक्स स्टार स्टूडियो और विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्मित है इस फिल्म को शैली चोपड़ा ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म 1 फरवरी 2019 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

LIVE TV