मलाइका अरोड़ा को बीच रास्ते में रोक कर बुज़ुर्ग अंकल ने कही ये बात

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा इन दिनों रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 4 को जज कर रही हैं। दरअसल कुछ हफ्तों के लिए उन्होंने शो में शिल्पा शेट्टी को रिप्लेस किया है। इस शो को जज करने के दौरान मलाइका अरोड़ा शो के प्रतिभागियों के साथ पूरी तरह से घुली-मिली नजर आती हैं। शो को ही लेकर मलाइका अरोड़ा के एक वीडियो को वूंपला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो में सुपर डांसर 4 के लिए मलाइका अरोड़ा को एक बुजुर्ग अंकल से तारीफें मिल रही हैं।

वूंपला की तरफ से पोस्ट किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि मलाइका अरोड़ा अपने कुत्ते को घुमाने के लिए बाहर निकली हुई हैं। तभी एक बुजुर्ग अंकल उन्हें रोकते हैं। उसके बाद वे उनसे यह बताते हैं कि उनका शो बहुत अच्छा काम कर रहा है। वे इसे बहुत पसंद करते हैं। वूंपला ने अपने कैप्शन में लिखा है कि यदि दिन की शुरुआत किसी अजनबी की शुभकामनाओं और तारीफों के साथ हो तो इससे अच्छा और क्या हो सकता है। इस वीडियो को अब तक 4 लाख 29 हजार से भी अधिक बार देखा जा चुका है। यूजर्स इस पर तरह-तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

LIVE TV