मम्मी की राह पर चले शिल्पा शेट्टी के बेटे वियान, ऐसी ज़बरदस्त फिटनेस देखकर हर कोई हैरान

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने फिटनेस के लिए इंडस्ट्री में खास जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर आए दिनों उनके एक्सरसाइज के वीडियो सामने आते हैं। वहीं अब हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें शिल्पा शेट्टी नहीं बल्कि उनका बेटा विआन राज कुंद्रा नजर आ रहे हैं। विआन की कलाबाजियां देख आप दांतो तले उंगलियां दबा लेंगे। इस वीडियो को विआन की मासी यानी की एक्ट्रेस शमिता शेट्टी ने शेयर किया है।

शमिता शेट्टी ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। शेयर करते ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। वीडियो में विआन एक्सरसाइज कर अपना पसीना बहाते नजर आ रहे हैं। कभी बैक फ्लिप तो कभी स्ट्रेचिंग, कभी शानदार स्टंट देखकर आपको एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ की याद जरूर आएगी। 9 साल के विआन के 6 पैक ऐब्स हैरान कर देने वाले हैं। इस वीडियो पर फैंस के साथ ही सेलेब्स के भी जमकर रिएक्शन देखे गए। फैंस शिल्पा और उनके बेटे की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। बता दें कि विआन का जन्म साल 2012 में हुआ था। बचपन से ही वे अपनी मां शिल्पा शेट्टी के साथ मिलकर योग और एक्सरसाइज करने नदर आते थे। उनके कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर पहले भी धमाल मचा चुके हैं।

LIVE TV