
मुंबई। एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी के गुजरात, मुंबई और कुछ आसपास के क्षेत्र स्थित कम से कम आठ बैंक खातों को सील कर दिया गया है। इन खातों में 90 लाख रूपये से अधिक राशि है।
ममता कुलकर्णी के बैंक खाते सील
ममता 90 के दशक की बेहतरीन एक्ट्रेस थीं लेकिन करोड़ों रुपयों की भूख की वजह से वह नशा करने लगीं। इसी वजह से वह ऐसे ड्रग रैकेट का हिस्सा बन गई जिसका कारोबार पूरी दुनिया में नशे का जहर फैलाना था।
उसके बाद उन्हें नशे की लत ऐसी लगी कि वह अपने देश के ही साथ गद्दारी करने लगीं। लेकिन अब ठाणे पुलिस को इनकी तलाश है।
आपको बता दें कि पुलिस इस समय ममता कुलकर्णी की बहन और दूसरे उन लोगों से पूछताछ कर रही है जिनके साथ इस अकाउंट से लेन देन हुआ है। इतना ही नहीं, ठाणे पुलिस ने अब मुंबई और दूसरे शहरों में ममता और दूसरे आरोपितों की संपत्ति के बारे में भी जानकारी जुटाना चालू कर दिया है।
ममता के जिन बैंक अकाउंट को सील किया गया है उसमें से 7 मुंबई के कल्याण, परेल, नरीमन प्वाइंट, धारावी, ठाणे, गुजरात के राजकोट और भुज में हैं। पुलिस की मानें तो ममता के एक अकांउट में 67 लाख की विदेशी मुद्रा मिली है जबकि बाकी 7 अकाउंट में 26 लाख रुपये हैं।