धोनी की बायोपिक पर बड़ा संकट, मनसे ने फवाद खान को दी 48 घंटों की मोहलत

मनसेमुम्‍बई। मनसे ने धोनी की बायोपिक में विराट कोहली का किरदार निभा रहे फवाद खान का उरी हमले को लेकर चेतावनी दी है कि वे और उनके साथ सभ पाकिस्‍तानी मूल के अभिनेता भारत को छोड़ कर चले जायें। जिससे धोनी की बायोपिक पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। फिल्‍म को कुछ लोगों ने देखने में असमर्थता जता दी है और वे फिल्‍म नहीं देखेंगे।

महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित फिल्म, ‘‘महेंद्र सिंह धोनी – द अन्‍टोल्‍ड स्‍टोरी’’ हाल ही में 30 सितम्‍बर को रिलीज होने जा रही है। हाल यह है कि बायोपिक की चर्चा इंटरनेट पर बढ़ती ही जा रही है। फिल्‍म के निर्माताओं ने हाल ही में फिल्‍म की स्‍टारकास्‍ट से भी पर्दा उठा दिया और बताया कि फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत धोनी की भूमिका निभा रहे हैं।

उनके साथ ही स्टार कास्ट  में साक्षी धोनी का किरदार- कियारा आडवाणी, पान सिंह (धोनी के पिता) – अनुपम खेर, युवराज सिंह – हैरी तंगरी, जहीर खान – गौतम गुलाटी, सुरेश रैना – राम चरण तेजा, रोहित शर्मा – श्रेयस तलपड़े, विराट कोहली – फवाद खान निभा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: महेन्‍द्र सिंह धोनी की बायोपिक देखने को बेताब, हिन्‍दुस्‍तान की कई दिग्‍गज हस्‍तियां

इन सभी में से विराट कोहली का किरदार निभा रहे अभिनेता फवाद खान इस समय सुर्खियों में बने हुए हैं। फवाद खान पाकिस्तान के लोकप्रिय अभिनेता हैं जिन्‍होंने भारत में अपने फैन्‍स और प्रशंसक बहुत बनाए हैं जिसका कारण है उनका बेहतरीन अभिनय और उनकी पर्सनैलिटी। लेकिन हाल ही में उरी में जो हमले हुए उसमें 18 भारतीय सैनिकों की जान चली गयी। सूत्रों के अनुसार उन सभी हमलावरों की राष्ट्रीयता की पुष्‍टि पाकिस्तानी बताई जा रही है।

यही कारण है कि उरी हमले के बाद फवाद और कई और पाकिस्तानी मूल के अभिनेताओं को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने अगले 48 घंटे के भीतर भारत छोड़ने को कहा है। इसलिए हो सकता है यह एक अच्छी खबर न हो कि टीम के खिलाड़ियों से टेस्ट कप्तान विराट कोहली ही गायब हों। इसलिए हो सकता है कि धोनी की बायोपिक के विवादों और फवाद खान के नाम से बचने के लिए टेस्ट कप्तान विराट कोहल कहीं नजर ही न आएं।

खैर वास्तव में यह सब एक मजाक का हिस्‍सा है लेकिन वास्‍तविकता यह है कि भारतीय टीम कप्‍तान विराट कोहली भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच हो रहे दूसरे टेस्‍ट मैच के लिए प्रतिबद्ध होंगे। जिसके कारण वह फिल्‍म देखने में सक्षम नहीं होंगे।

 

LIVE TV