मथुरा में मुठभेड़ के दौरान महिला पुलिसकर्मी पर एसिड अटैक करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ़्तार

रिपोर्ट – अमित भार्गव

मथुरा: थाना सदर बाजार इलाके में महिला पुलिसकर्मी पर हुए एसिड अटैक के मुख्य आरोपी संजय को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है| मुठभेड़ में जहां संजय को पैर में गोली लगी है|

एसिड अटैक

वहीं पुलिस ने एसिड अटैक के मुख्य आरोपी संजय से एक तमंचा और मोटरसाइकिल भी बरामद की है| जिसके बाद पुलिस ने संजय को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है| जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

आपको बता दें कि 2 दिन पहले एक महिला पुलिसकर्मी पर कुछ बदमाशों ने उस समय तेजाब से हमला कर दिया था जब वह महिला कर्मी सुबह 4:00 बजे अपने घर से कृष्ण जन्म भूमि ड्यूटी पर जा रही थी| तभी दामोदरपुरा के पास थाना सदर बाजार इलाके में संजय और उसके तीन साथियों ने कार में सवार होकर महिला पुलिसकर्मी पर तेजाब डाल दिया था|

जानिए कांग्रेस में शामिल होने के बाद क्या बोले शत्रुघ्न सिन्हा

तेजाब के चलते महिला पुलिसकर्मी काफी गंभीर रूप से झुलस गई| जिसे पुलिस ने आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया| जिसकी शिकायत पर पुलिस ने पीड़ित पुलिसकर्मी महिला के मित्र संजय और उसके तीन साथियों के विरुद्ध थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज किया था| जिसकी मथुरा पुलिस को बहुत ही सरगर्मी से तलाश थी और कल जब मुख्य आरोपी संजय का मित्र सोनू मथुरा के पुलिस के हाथ लगा जिस ने बताया कि संजय एसिड अटैक की पीड़ित महिला की साथी महिला को जान से मारने की फिराक में है, जिसने उसे तेजाब डालते हुए देखा है|

इसी को लेकर पुलिस ने अपना मुखबिर तंत्र मजबूत किया और मुखबिर की सूचना पर आज रात जब संजय एसिड अटैक पीड़ित महिला की मित्र को मारने की फिराक में जा रहा था तभी राया के समीप पुलिस ने चेकिंग के दौरान जब संजय को पकड़ना चाहा तो संजय ने पुलिस पर फायरिंग कर दी|

जिसके बाद पुलिस की गोलीबारी में संजय को पैर में गोली लग गई| जिससे वह काफी घायल हो गया और पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है|

घटना के बारे में एसएसपी ने बताया कि यह वही संजय है जिसने महिला पर तेजाब डाला था और आज यह उस महिला के चश्मदीद गवाह पीड़ित महिला की मित्र को मारने की फिराक में जा रहा था जिसे पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है।

LIVE TV