
रिपोर्ट – कार्तिकेय द्विवेदी
अम्बेडकरनगर : मेहनत और मजदूरी का पैसा मांगना मजदूर को महंगा पड़ गया | जिसके बाद भठ्ठा कर्मचारियों ने मजदूर को जमकर पीटा| भठ्ठे से जान बचाकर भागा मजदूर रास्ते मे बेहोश होकर गिर पड़ा |
राहगीरों ने मजदूर को 108 एम्बुलेंस के जरिये जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर पीड़ित मजदूर का इलाज चल रहा है | मामला पूर्व मंत्री राम अचल राजभर से जुड़ा होने के चलते इस पूरे मामले में पुलिस ने महज हल्की धाराओं में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुट गयी है|
मामला सम्मनपुर थाना क्षेत्र का है जहां पर ईंट भठ्ठे पर काम कर रहे मजदूर को भठ्ठा कर्मचारियों ने जमकर पीटा है | मजदूर के मुताबिक मजदूर अपनी मजदूरी मांग रहा था जिसको लेकर कर्मचारियों ने मजदूर की जमकर पिटाई कर दी |
बेहोशी की हालत में मजदूर को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर उसका इलाज चल रहा है | तो वही पीड़ित मजदूर ने न्याय के लिए डीएम को शिकायती पत्र दिया है |
बेख़ौफ़ बदमाश: सरेबाज़ार बसपा नेता और उसके रिश्तेदार को गोलियों से भूना !
डीएम के हस्तक्षेप के बाद घटना स्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने मामले की जांच की और पीड़ित मजदूर की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है |
लेकिन मामला बसपा के पूर्व मंत्री से जुड़ा होने की वजह से पुलिस ने हल्की धाराओं में केस दर्ज किया | मजदूर का कहना है जिस ईंट भठ्ठे पर काम करता हूँ वह भठ्ठा पूर्व मंत्री राम अचल राजभर का है |
इस पूरे मामले में अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है मजदूर शराब के नशे में पैसा मांगने गया था जिससे कर्मचारियों ने मजदूर की पिटाई कर दी |