मंदिर में नशीला प्रसाद खिलाकर 10 लोगों को किया गया बेहोश, हुई लूटपाट !

रिपोर्ट – संजय मणि त्रिपाठी

मुरादाबाद : शहर के मूंढापांडे क्षेत्र में मंदिर पर दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को नशीला प्रसाद खिलाकर बेहोश कर दिया गया | लगभग 10 लोगो को नशीला प्रसाद खिला कर आरोपी मौके से लूट करके फरार हो गए | फिलहाल सभी लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है| हालांकि पुलिस लूट को गलत मान रही है |

मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के बुजपुर गांव में देवी के दर्शन करने बुलंदशहर जिले के कई लोग आए थे | करीब एक दर्जन लोगों को मंदिर में ही किसी युवक द्वारा प्रसाद में नशीला जूस मिलाकर दे दिया गया |

जिसके बाद सभी लोग बेहोश हो गए | जिसमें से 10 लोगों  की हालत बिगड़ गई | उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है | पीड़ितों के साथ आए युवक का कहना है की उनके साथ लूट भी हुई है |

 

B.A तृतीय वर्ष की छात्रा ने खुद को मार गोली, मौके पर ही हुई मौत !

 

सभी लोग कल रविवार की शाम मंदिर दर्शन करने के बाद मंदिर में लगे मेले में घूमने चले गए | रात में सभी मंदिर की धर्मशाला की छत पर आकर सोने के लिए चले गए कुछ देर बाद परिवार कि लोग भी मंदिर की छत पर आकर सोने की तैयारी करने लगे |

तभी मंदिर की छत पर आकर एक व्यक्ति ने प्रसाद में जूस मिलाकर सबको दिया | हालाँकि कुछ बच्चों ने प्रसाद नही खाया | सुबह जब सब सो कर उठे तो परिवार के सभी लोगों को उठाया लेकिन परिवार का कोई सदस्य नहीं उठा |

जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई | सभी श्रद्धालुओं का उपचार जिला अस्पताल में कराया जा रहा है | सूचना मिलने पर सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया |

पुलिस इस मामले की जांच कर रही है | महिलाओं के पास सभी आभूषण मौजूद हैं | कुल 10 लोग बेहोशी की हालत में है |

 

LIVE TV