मंदिरों पर हुए हमलों का मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार

मंदिरों पर हुए हमलोंनई दिल्ली। बांग्लादेश में हिंदुओं और मंदिरों पर हुए हमलों का मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि उसने एक हिंदू युवक के फेसबुक अकाउंट को भी हैक किया था। इस पर हिंसा भड़काने के इरादे से विवादित तस्वीर पोस्ट किए थे।

पुलिस अधिकारी मिजानूर रहमान ने बताया कि 30 साल के जहांगीर आलम को ब्राह्माणबारिया जिले से सोमवार रात गिरफ्तार किया गया। वह साइबर कैफे का मालिक है।

जांच में पता चला है कि जहांगीर ने हमले के लिए लोगों को उकसाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या उसी ने हिंदू युवक के फेसबुक अकाउंट को हैक किया था।

पुलिस के मुताबिक विवादित तस्वीर की फोटोकॉपी बांटने में उसी का हाथ था। उसी ने नसीरनगर (ब्राह्माणबारिया) में हमलों को अंजाम देने के लिए ट्रक किराए पर लिए थे। आलम को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। उसे चार दिनों के लिए हिरासत में भेज दिया गया है। गौरतलब है कि इस महीने के शुरू में नसीरनगर में करीब एक दर्जन मंदिरों और घरों पर हमला किया गया था। इस मामले में अब तक 100 से अधिक लोगों को पकड़ा जा चुका है।

LIVE TV