मंत्री के साथ टॉपलेस हुए पुतिन, सोशल मीडिया में छाई तस्वीरें   

मंत्री के साथ टॉपलेसनई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इन दिनों अपनी टॉपलेस तस्वीरों की वजह से सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग उनके इस रूप और अंदाज का जमकर लुत्फ़ उठा रहे हैं। इन तस्वीरों में पुतिन के साथ एक ख़ास मंत्री भी हैं।

नाइजीरिया में हुआ चर्च पर हमला, 8 लोगों की मौत

दोनों ही बिना शर्ट के नदी के किनारे छुट्टियां मना रहे हैं। उनकी इस टॉपलेस फोटो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। लोग उनकी जिंदादिली के दीवाने हो गए है।

64 साल के पुतिन एडवेंचर हॉलीडे का काफी शौकिन हैं। उन्हें मछली पकड़ने का काफी शौक है। वो अपने कूल अंदाज के लिए जाने-जाते है। उन्हें देखकर उनकी जिंदादिली का अंदाजा आराम से लगाया जा सकता है।

बता दें तस्वीरों में पुतिन टॉपलेस होकर मछलियां पकड़ते नजर आ रहे हैं। उनके एक हाथ में मछली है तो दूसरे हाथ में फिसिंग रॉड। बिना शर्ट के पुतिन छुट्टियों का मजा ले रहे है।

गूगल और माइक्रोसॉफ्ट को पछाड़ फेसबुक बना चैंपियन

उनके साथ तस्वीरों में उनके रक्षा मंत्री सर्गेई शूगू भी मौजूद हैं। दोनों ही खुले आसमान के नीचे मछली पकड़ने का मजा ले रहे है। शूगू भी बिना शर्ट के नजर आ रहे हैं।

ख़बरों के मुताबिक़ सोशल मीडिया पर वायरल हुई पुतिन की ये तस्वीरें साइबेरिया की हैं। उनकी ये तस्वीरें 1 अगस्त से 3 अगस्त के बीच की हैं, जहां वो छुट्टियां मनाने पहुंचें थे।

देखें वीडियों :-

LIVE TV