भू-वैज्ञानिकों ने खोज निकाली एक रहस्यमयी इमारत…..

दुनिया में आज भी ऐसी बहुत सारी जगह हैं जहां पर आज भी रहस्यमयी इमारतें मौजूद हैं जिसके बारे में शायद ही किसी को मालूम हो। इन प्राचीन इमारतों के बारे में दुनिया को तब पता चलता है जब कभी यहां पर खुदाई का काम होता हैं। इन इमारतों के बारे में जब दुनिया को पता चलता हैं तो वह हैरान रह जाते हैं। जैसे ही इस रहस्यमयी इमारत के बारे में हमारे भू-वैज्ञानिकों को  पता चला वैसे ही वह खोज में जुटे जाते हैं।

imarat

यह रहस्यमयी इमारत रूस के एक शहर डर्बेंट के पास कैस्पियन सागर के तट पर मिली हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यह रहस्यमयी इमारत मध्ययुगीन किले नार्यन-कला के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में स्थित है यह इमारत करीब 1700 साल पुरानी हैं, जो पूरी तरह से भूमिगत और स्थानीय शेल चूना-पत्थर से निर्मित हैं।

राजधानी के मिडलैंड हॉस्पिटल के मैनेजर के साथ रात में हुआ कुछ ऐसा कि चौक गई पुलिस, केस दर्ज

 

इस  इमारत के बारे में खोज करने के लिए हमारे भू-वैज्ञानिक खुदाई का काम नहीं कर रहे हैं, क्योंकि ज्यादा खुदाई करने से यूनेस्को की धरोहर नार्यन-कला किले को नुकसान पहुंच सकता हैं। भू-वैज्ञानिक म्यूऑन रेडियोग्राफी की मदद से इस रहस्यमयी इमारत को स्कैन कर जानकारी जुटा रहे हैं।

imarat

इस काम में स्कोबेल्त्सिन इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर फिजिक्स लोमोनोसोव मॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी और डागेस्टैन स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता भी शामिल हैं।  शोधकर्ताओं का कहना हैं कि यह इमारत एक क्रॉस के आकार में हैं। यह 36 फीट ऊंची, 50 फीट लंबी और 44 फीट चौड़ी हैं।

imarat

उनका मानना हैं कि यह दुनिया की सबसे पुरानी चर्चों में से एक हो सकती हैं। वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना हैं कि यह एक जलाशय या एक जोरास्ट्रियन फायर मंदिर भी हो सकता हैं।   वैज्ञानिक समूह की प्रमुख नतालिया पोलुखिना का कहना है कि यह एक आयताकार इमारत है। इसकी बनावट को देखकर लगता हैं कि यह एक पानी का टैंक हो सकता हैं। हालांकि, हम इसके बारे में अभी कुछ भी साफ-साफ नहीं कह सकते। फिलहाल इस इमारत के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी जुटाई जा रही हैं।

 

 

 

LIVE TV