भूमि विवाद : मुगेंर में 2 पक्षों के बीच घंटों हुई फायरिंग, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार के मुंगेर में कासिम बाजार थाना क्षेत्र स्थित मोकबिरा चांय टोला में शुक्रवार की रात दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस वारदात में 3 लोगों की मौत हुई। इस खूनी खेल की शुरुआत शुरुआत की दोपहर उस दौरान हुई जब दोनों पक्ष के लोग जमीनी विवाद को लेकर आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों में तनाव के बीच का माहौल बना हुआ है और मारपीट शुरु हो गयी। हालांकि दोनों पक्ष शांत होकर चले गये।

आपको बता दें कि रात 8 बजे दोनों ही पक्षों के बीच फायरिंग शुरु हुई थी। इसमें दोनों पक्षों के कुल 3 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में एक पक्ष के जय राम साव व उसका पुत्र कुंदन साव और दूसरे पक्ष से सागर कुमार महतो शामिल है। इस दौरान तकरीबन दो घंटे तक हुई गोलीबारी के बाद 4 थानों की पुलिसफोर्स मौके पर पहुंची। इस दौरान शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। इस मामले में पुलिस ने एक पक्ष से 1 व्यक्ति को गिरफ्तार भी कर लिया है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।

LIVE TV