भूल कर भी न रखिएगा इन रास्तों पर कदम, नहीं तो वहीं से जिंदगी हो जाएगी खत्म

भूत देखे जाने की घटनाएंकुछ लोग कहते हैं कि दुनिया में भूत नाम की कोई चीज नहीं होती| यह सिर्फ हमारे मन के वहम से ज्यादा और कुछ नहीं| लेकिन, समय-समय पर कुछ ख़ास जगहों पर भूत देखे जाने की घटनाएं  होती रहती हैं| हालंकि, कोई ठोस प्रमाण नहीं होने के चलते ये बातें आज भी एक रहस्य ही हैं| फिर भी, धुंआ वहीँ उठता है जहाँ आग होती है| तो आइए आज हम आपको बताते हैं भारत के उन पांच हॉन्टेड हाईवे के बारे में जो भारत में हैं|

1- दिल्ली-जयपुर हाईवे

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रात के वक्त डरावने किस्से अक्सर सुनने मिलते हैं| यहां से गुज़रने वाले ड्राइवरों भानगढ़ किले के आसपास अजीब अनुभव होते हैं| ख़ास बात ये है कि आज तक कोई भी ड्राइवर इस अजीबोगरीब अनुभव को बता नहीं पाया है|

2- कसारा घाटः मुंबई-नासिक हाईवे

मुंबई-नासिक हाईवे का कसारा घाट डरावना है क्योंकि यहां भूत दिखने और अहसास होने के कई किस्से सामने आ चुके हैं| कभी किसी को सर कटी बुजुर्ग महिला दिखती है, तो किसी को पेड़ पर बैठा बुजुर्ग| सड़क के दोनों ओर घने पेड़ होने से रात के वक्त यह रास्ता बेहद डरावना हो जाता है|

3- कशेदी घाटः मुंबई-गोआ हाईवे

यहां अब तक सैकड़ों हादसे हो चुके हैं जिनमें कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है| ट्रक का गिरना, बस पलट जाना और लोगों की मौत होना यहाँ आम हो गया है| जो लोग जिंदा बच गए या किसी तरह बच कर निकल गए, वे बताते हैं कि “रात के वक्त चलती गाड़ी के सामने अचानक एक व्यक्ति आ जाता है और गाड़ी रोकने का इशारा करता है, जिससे संतुलन बनाए रखना काफी मुश्किल हो जाता है| जो ड्राइवर नहीं रुकते उनका एक्सीडेंट हो जाता है और जो रुक जाता है वो कुछ ऐसा देखता है कि हार्ट अटैक से मर जाता है|”

4- स्टेट हाईवे-49,  ईस्ट कोस्ट रोड

यह दो लाइन का हाईवे है, जो कि पश्चिम बंगाल को तमिलनाडु से जोड़ता है| जिन्दा बच कर निकले कुछ ड्राइवरों ने बताया है कि रात में अचानक एक सफेद साड़ी पहनी औरत  दिखाई देती है| औरत के दिखते ही रीढ़ की हड्डी के नीचे कंपन महसूस होता है| ऐसा महसूस होता है कि रात का तापमान अचानक गिर रहा है और रोड भी सिकुड़ रही है| इस कारण एक्सीडेंट हो जाता है|

5- रांची-जमशेदपुर NH-33

यह देश का एकमात्र ऐसा हाईवे है, जहां हादसे स्वाभाविक कम अस्वाभाविक रूप से ज्यादा होते हैं। इस हाइवे से गुजरने वाले अधिकांश ड्राइवर्स सफेद साड़ी पहनी एक लंबी औरत देखने का दावा करते हैं। इस हाईवे को पार करने में लोग इसलिए भी कतराते हैं क्योंकि इसके दोनों कोनों पर मंदिर हैं। ऐसी मान्यता है कि मंदिर में पूजा किए बिना निकलने वाले लोगों को भूत परेशान करते हैं, जिसके नतीजतन हादसे होते हैं।

LIVE TV