भारी भूस्खलन के कारण मुख्य सड़क मार्ग को किया गया बंद, सरकार ने दिए यह निर्देश

REPORT-  PUSHKAR NEGI

चमोली। चमोली पिछले 3 दिनों से घाट रामणी मुख्य सड़क मार्ग भारी भूस्खलन से बन्द, जान हथेली में रखकर स्लाइड के उपर से ही रास्ता पार कर रहे ग्रामीण दो दिनों से चमोली में मौसम ने भले ही कुछ राहत दी हो ।

भारी भूस्खलन

लेकिन ग्रामीण मार्गो पर हुए भूस्खलन इतना ज्यादा है कि सड़क मार्ग 3 दिन बीत जाने के बाद भी सुचारू नही हो पाया है चमोली के घाट – रामणी मुख्य सड़क मार्ग भारी भूस्खलन के कारण रविवार को बंद हो गया था सड़क मार्ग खोलने का काम भी लगातार जारी है।

ग्राम प्रधान के देवर की हत्या, पुलिस ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

लेकिन यहां भूस्खलन इतना खतरनाक हुआ कि मार्ग खुलने में अभी और समय लग सकता है सबसे बड़ी बात यह है कि सैकड़ों ग्रामीण रोजाना रोजमर्रा की चीजों के लिए स्लाइड जोन को जान हथेली में रखकर स्लाइड के ऊपर से ही रास्ता आर पार कर रहे हैं जिसमे कभी भी भूस्खलन जोन खिसकने जा डर बना हुआ है लेकिन ग्रामीणों के पास इसके अलावा दूसरा कोई चारा भी नही है।

 

LIVE TV