भारत हमारे प्रमुख सुरक्षा भागीदारों में से एकः अमेरिका

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच रक्षा और सहयोग में सकारात्मक असर हो रहा है। ये बात ट्रंप प्रशासन ने कहीं।

इस बात पर जोर देते हुअ उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच आदान-प्रदान और अधिकारियों की पारस्परिक यात्राएं लगातार बढ़ रही हैं।

विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता राबर्ट पलाडिनो ने एक प्रेस कांफ्रेंस में इन बातों का जिक्र करते हुए कहा कि- ‘‘हमारी मजबूत सामरिक भागीदारी के तहत अमेरिका और भारत के बीच सुरक्षा सहयोग तेजी से बढ़ रहा है और भारत, हिंद प्रशांत क्षेत्र में हमारे प्रमुख सुरक्षा भागीदारों में से एक है।’’

विकास की बात करते हुए कहा कि, ’’इस प्रयास के तहत अमेरिकी और भारतीय सुरक्षा अधिकारियों के बीच आदान-प्रदान और पारस्परिक यात्राएं अभूतपूर्व गति से बढ़ रही हैं।’’

असल जिंदगी में जलपरी बन गयीं ये दो युवतियां, आप भी जान लें कैसे हुआ ये मुमकिन

अमेरिका में हाल में एक अधिकारिक बैठक में शामिल के लिए आने वाले कम से कम दो भारतीय रक्षा अधिकारियों को वीजा देने से इंकार करने के बारे में पूछे गये एक सवाल के जवाब में पलाडिनो ने कहा, ‘‘हम (अमेरिका) भारत के साथ रक्षा और सुरक्षा सहयोग बढ़ाना चाहते हैं और इसमें रक्षा और सुरक्षा अधिकारी शामिल हैं। मैं इससे आगे कुछ नहीं कहूंगा।’’

अधिकारी अमेरिका में रक्षा एवं सुरक्षा संबंधी बैठकों के लिए एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे।

LIVE TV