भारत से झल्लाए पाकिस्तान ने भारत से कपास आयात पर लगाया प्रतिबन्ध

भारत से पाकिस्तानइस्लामाबाद| भारत से झल्लाए पाकिस्तान ने वाघा सीमा के जरिए प्रतिवर्ष 5,00,000 कपास गठरी के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है| पाकिस्तान के वाणिज्य मंत्री खुर्रम दस्तगीर ने कहा कि सरकार ने इस बारे में अभी कोई अधिसूचना जारी नहीं की है| भारत से पाकिस्तान की पुरानी तनातनी रही है|

उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश भारत के साथ संबंधों में तनाव के बावजूद पड़ोसी देश के साथ व्यापार व्यवस्था में कोई अन्य बड़ा बदलाव नहीं किया गया है|

भारत से पाकिस्तान की है पुरानी दुश्मनी

दरअसल, सीनेट की कपड़ा उद्योग मामलों की स्थायी समिति के अध्यक्ष मोहसिन अजीज ने कुछ दिनों पहले पाकिस्तान सरकार पर आरोप लगाए थे कि कराची बंदरगाह पर बड़ी मात्रा में कच्चे कपास की खेप को रोका गया है| जिसके बाद खुर्रम दस्तगीर ने इसका जवाब दिया है|

एसोसिएटिड प्रेस ऑफ पाकिस्तान के अनुसार, मंत्री दस्तगीर ने कहा कि सरकार ने वाघा सीमा के जरिए प्रतिवर्ष 5,00,000 कपास गठरी के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है, जबकि कराची बंदरगाह पर इस तरह का कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है|

इससे पहले अजीज ने कहा था कि सरकार को भारत से मूल्य-वर्धित उत्पाद मंगाने पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए क्योंकि स्थानीय कपड़ा उद्योग को संरक्षित रखने के लिए यह जरूरी है|

पाकिस्तान के इस नए पैंतरे से खुद उसकी ही मुसीबतें बढ़ सकती हैं| क्योंकि भारत में पैदा होने वाले कपास का एक बड़ा हिस्सा पाकिस्तान को भेजा जाता है| अगर ये प्रतिबन्ध जारी रहा तो वो दिन दूर नहीं जब पाकिस्तान में कपड़ों की किल्लत हो जाएगी|

 

LIVE TV