भारत में लांच हुई Yamaha MT-15, देखें इस धांसू बाइक की कीमत और खासियत

नई दिल्ली। Yamaha Motor India भारत में आज अपनी नई बाइक MT-15 लॉन्च करने जा रही है। बता दें, Yamaha MT-15 कंपनी की पॉपुलर YZF-R15 का नेकेड वर्जन है।

इसकी बिक्री आज यानी 15 मार्च से शुरू हो जाएगी। इतना ही नहीं Yamaha MT-15 के आधिकारिक लॉन्च से पहले कंपनी के कुछ चुनिंदा डीलरशिप्स ने इसकी बुकिंग लेना शुरू कर दी है।

सूत्रों के मुताबिक मुंबई, पुणे, दिल्ली और कुछ शहरों में MT-15 की बुकिंग ली जा रही है। Yamaha MT-15 को R15 के तर्ज पर बनाया गया है। वहीं अगर बात की जाए इसके डिजाइन की तो इसमें एलियन-इंस्पायर्ड हेडलैम्प काउल मौजूद है, जोकि बड़े MT-10 और MT-09 मोटरसाइकिल से लिया गया है।

इस बाइक में फुल-LED डुअल हेडलैंप सेटअप दिया जाएगा। फीचर्स के तौर पर बाइक में फुल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, टेलिस्कोपिक फ्रंट फॉर्क्स और R15 वाला एक मोनोशॉक रियर सस्पेंशन दिया जाएगा।

अब यहां उठाया जाएगा श्रीसंत के प्रतिबंध का मामला, उच्चतम न्यायालय ने बीसीसीआई…

पावर स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो बाइक में 155cc सिंगल सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। कंपनी इसमें R15 वाला वेरिएबल वाल्व एक्चुएशन भी दे सकती है। यह इंजन 19bhp की पावर और 15Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस होगा और इसमें स्टैंडर्ड डुअल-चैनल ABS दिया जाएगा।

LIVE TV