भारत में बढ़ा चीनी निर्यात, इस देश को भेजी सबसे ज़्यादा चीनी

भारत से दुनियाभर में निर्यात होने वाली चीनी की बात करें तो चीनी मिलों ने सितंबर में समाप्त होने वाले चालू विपणन वर्ष 2020-21 से अब तक 42.5 लाख टन चीनी का निर्यात किया जा चूका है। व्यापार निकाय AISTA के मुताबिक़ इसमें अधिकतर निर्यात इंडोनेशिया को किया गया है।

हाल ही में अखिल भारतीय चीनी व्यापार संघ AISTA द्वारा जारी एक बयान में कहा कि इस साल जनवरी में खाद्य मंत्रालय की ओर से आवंटित 60 लाख टन कोटा के मुकाबले मिलों ने अब तक 58.5 लाख टन चीनी निर्यात करने का अनुबंध किया है। जबकि, 1,50,000 टन चीनी कोटा के तहत निर्यात किया जाना अभी बाकी है। बता दें कि, चीनी विपणन वर्ष अक्टूबर से सितंबर तक चलता है।

शुक्रवार को AISTA द्वारा जारी सुचना के मुताबिक़ मिलों ने 1 जनवरी से 7 जून 2021 तक कुल 42.5 लाख टन चीनी का निर्यात किया है। अब तक किए गए कुल निर्यात में से इस वर्ष अब तक इंडोनेशिया को अधिकतम निर्यात 14 लाख टन किया गया है, इसके बाद अफगानिस्तान में 5,20,905 टन और संयुक्त अरब अमीरात में 4,36,917 टन और श्रीलंका में 3,24,113 टन का निर्यात किया गया है।

LIVE TV