भारत घूमने आई विदेशी महिला जिस होटल में रुकी, उसी के कर्मचारी ने किया ये घिनौना काम

चंडीगढ़। भारत घूमने आई विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। महिला थाना आईटी पार्क के अंतर्गत एक नामचीन होटल में अपने पुरुष साथी के साथ रुकी थी। इसी होटल में यूके निवासी महिला के साथ वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद से आरोपी होटलकर्मी फरार है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी कर्मचारी महिला को फुट स्पा देने आया था। विदेशी महिला ने स्पा रूम से बाहर निकलकर इस संबंध में पहले अपने जानकारों को बताया। फिर होटल स्टाफ के अन्य सदस्यों के माध्यम से जानकारी पुलिस तक पहुंची। थाना आईटी पार्क एरिया के पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंच पीड़ित विदेशी महिला से पूछताछ की।

पुलिस ने पहले महिला का मेडिकल कराया फिर महिला की शिकायत पर फरार आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया। पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने महिला के बयान भी दर्ज कराए। देर रात तक पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी रही।

पूरी जानकारी के मुताबिक यूके निवासी महिला बीते करीब पांच दिन से थाना आईटी पार्क स्थित एक नामचीन होटल में पुरुष साथी के साथ ठहरी थी। शुक्रवार को महिला फुट स्पा के लिए रूम में गई। इस दौरान कर्मचारी ने महिला से दुष्कर्म किया और उसे धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने होटल प्रबंधन से आरोपी से संबंधित पूरा रिकॉर्ड हासिल कर लिया है।

‘अग्नि और बरखा’ के साथ संपन्न हुआ पन्ना भरत राम थिएटर फेस्टिवल, ये रहा सबसे खास

पुलिस आरोपी के घर, आस-पड़ोस और अन्य ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। आरोपी की मोबाइल लोकेशन भी ट्रेस की जा रही है। सूत्रों के अनुसार आरोपी का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ बता रहा है। पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से भी सुराग तलाश रही है।

LIVE TV