भारत को परेशान करने की पाक की बड़ी साजिश, बनाया ऐसा प्लान

नई दिल्ली: पाकिस्तान हर समय कोई न कोई ऐसी बात बनाता रहाता है जिससे भारत को कोई न कोई नुकसान हो । भारत देश की जानकारी जानने के लिए कई बार मुंह की खा चुका है इसके बाद भी सुधरने का नाम नहीं ले रहा है।

अब पाकिस्तान ने इसका नया तरीका ढूंढ लिया है। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ दुष्प्रचार के लिए अपने FM चैनलों को नया हथियार बना लिया है। चैनलों की रेंज बढ़ाकर उसने सीमावर्ती भारतीय आबादी को अपनी जद में ले लिया है और जीभर कर उलटी बातें कर रहा है। जम्मू कश्मीर के सीमा पर रह रहे नागरिकों को गुमराह कर भड़काने की कोशिश में लगे हुए हैं। इस पर भारत सरकार को जल्द ठोस कदम उठाने पर सोचना होगा। प्रसार भारती और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय फिलहाल कुछ कर नहीं रहे हैं।

जम्मू संभाग के राजौरी और पुंछ जिले के सीमांत गांवों में पाकिस्तान के FM चैनलों को सुना जा सकता है। एक पड़ताल में पाया गया कि राजौरी में जम्मू से एक ही FM चैनल चल रहा है, जो दोपहर एक बजे बंद हो जाता है। इसके अलावा कोई भी FM चैनल नहीं चलता। इस दौरान पाकिस्तान से चलने वाले 10 से अधिक FM चैनल अपना काम शुरू कर देते हैं। इन चैनलों पर पाकिस्तान भारत के खिलाफ अपने एजेंडे को अंजाम देता है। पाकिस्तान के इस दुष्प्रचार को रोकने के लिए भारत की ओर से अब तक कोई खास कदम नहीं उठाया गया है।

पाकिस्तान के FM चैनलों में हिंदी फिल्मों के गीत भी प्रसारित किए जाते हैं, इस बहाने शुरू हो जाता है भारत के खिलाफ जहर उगलने का काम। विशेषषकर युवाओं को भारतीय सेना, धर्म और कश्मीर में खून खराबे के लिए उकसाया जाता है। मेंढर के मोहम्मद इम्तिहाज ने कहा कि केंद्र को इसे गंभीरता से लेना होगा। पाकिस्तान हमारे युवाओं को बरगलाने की चालें चल रहा है।

गड्ढायुक्त सड़के…गंदगी का अंबार , बजबजाती नालियों ने नाक में किया दम…

पाकिस्तान के FM रेडियो चैनलों में देश के पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी जमकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन पर कट्टरवादी होने के आरोप लगाए जा रहे हैं और उनके जीवन पर कटाक्ष और व्यंग्य कसे जाते हैं।

LIVE TV