भारत को चुना गया UNSC का अस्थाई सदस्य, पाकिस्तान परेशान

भारत बुधवार को एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद(UNSC) का अस्थाई सदस्य चुना गया है। यह 8वीं बार है जब भारत को अस्थाई सदस्य चुन लिया गया है। इसके बाद भारत 2021-22 के बीच सुरक्षा परिषद में अस्थाई सदस्य के तौर पर मौजूद रहेगा। आपको बता दें कि सुरक्षा परिषद में मौजूदगी से किसी भी देश का यूएन प्रणाली में दखल और दबदबे का दायरा बढ़ता है। भारत इससे पहले 1950-51, 1967-68, 1972-73, 1977-78, 1984-85, 1991-92 और 2011-12 में यह जिम्मेदारी पहले भी निभा चुका है।


भारत के अस्थाई सदस्य चुने जाने के बाद पाकिस्तान खासा परेशान है। पाकिस्तान की ओर से कहा गया कि भारत का संयुक्त राष्ट्र संघ में सुरक्षा परिषद में अस्थाई सदस्य के तौर पर चुन लिया जाना एक चिंता का विषय है। ज्ञात हो कि संयुक्त सुरक्षा परिषद संयुक्त राष्ट्र का सबसे अहम अंग है। जो पूरे विश्व में शक्ति संतुलन बनाकर रखता है। इसमें कुल 15 देश शामिल है। इसमें से 5 देशों को स्थाई सदस्यता मिली हुई है। यद देश अमेरिका, रुस, फ्रांस, ब्रिटेन और चीन हैं। इसके साथ ही अन्य 10 देशों को सुरक्षा परिषद की अस्थाई सदस्यता प्राप्त है।

LIVE TV