भारत के सबसे प्रसिद्ध मंदिर, श्रद्धालुओं की संख्या आपको कर देगी हैरान!

इसमें कोई दो राय की बात नहीं कि भारत चारों दिशाओं से भव्य और खूबसूरत मंदिरों का घर कहा जाता है। यहां असख्य मंदिर हो जो अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाते हैं। यहां की धार्मिक और खान-पान की विविधता तो पूरी दुनिया में गुनी जाती है। वैसे तो भारत के सभी मंदिर सांस्कृतिक रूप से अपने मायने रखते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जो आध्यात्मिक  नजर से बहुत खास हैं।

स्वर्ण मंदिर

भारत के पंजाब का स्वर्ण मंदिर इतिहास के पन्नों में उल्लेखनीय है। यह भारत का सबसे खास और प्रसिद्ध मंदिर माना जाता है। मंदिर का परिसर और वास्तुकला देखने लायक है। इस मंदिर के सोने के बने होने के कारण इस मंदिर को सबसे खास और अलग बनाता है। इस मंदिर में रोजाना 40 हजार से भी ज्यादा लोग दर्शन के लिए आते हैं। इस मंदिर को देखने के लिए लोग देश – विदेश से भी आते हैं।

तिरुपति मंदिर

यह मंदिर आंध्र प्रदेश के तिरूमाला पर्वत पर स्थित है। तिरुपति बालाजी मंदिर विश्व के सबसे अमीर मंदिरों में गिना जाता है, जहां विश्व के कोने-कोने से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इस मंदिर को वेंकटेश्वर मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यहां रोज लगभग 60 से 70 हजार से भी ज्यादा लोग दर्शन के लिए आते हैं।

वैष्णो देवी मंदिर

भारत की ऊंची पहाड़ी पर स्थित यह मां वैष्णो देवी का मंदिर काफी प्रसिद्ध है। यह मंदिर बारत के जम्मू-कश्मीर के त्रिकुटा पर्वत की एक गुफा में स्थित है। यह मंदिर भारत के सबसे पाक मंदिरों में से एक है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां रोजाना 30 से 40 हजार दर्शनाभिलाषी पहुंचते हैं। इस मंदिर की कुछ पौराणिक मान्यता के साथ यहां के भैरव मंदिर के दर्शन करना भी जरूरी हो जाता है।

LIVE TV