इस मामले में भारत से बेहतर हुई पाकिस्तान की स्थिति

भारत की स्थितिनई दिल्ली| आज के दौर में भारत हर मामले में पाकिस्तान से कई गुना बेहतर है| लेकिन एक बात ऐसी है, जो पाकिस्तान को भारत से बेहतर बनाती है| जी हाँ, ये बात भले ही अटपटी लगे लेकिन शहरी विकास और मानव बस्तियों पर विभिन्न देशों द्वारा की गई प्रतिबद्धताओं की समीक्षा में भारत की स्थिति पाकिस्तान से खराब मिली है|

यह भी पढ़ें : आईएस के हमलों से टूट चुके देश ने भारत के सामने फैलाए हाथ

इस्ताम्बुल का हैबिटेट प्रतिबद्धता सूचकांक 1996 से अपने अनुरूप कार्य कर रहे देशों के प्रदर्शन की देखभाल कर रहा है| ये सूचकांक इंफ्रास्ट्रक्चर, गरीबी, रोजगार, स्थिरता, संस्थागत क्षमता, और लिंग असमानता सहित 6 गंभीर मुद्दों पर कार्य करता है| इसकी समीक्षा में भारत की स्थिति पाकिस्तान, नेपाल से भी खराब बताई गई है|

यह भी पढ़ें : सीरियाई संकट सुलझाने में सक्रिय भूमिका निभाएगा तुर्की

तीसरे संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में इस समीक्षा का खुलासा हुआ है| इस समीक्षा के अनुसार पिछले 20 सालों से भारत के शहरी विकास सूचकांक में कोई सुधार नहीं हुआ है| भारत की स्थिति अन्य दक्षिण एशियाई देशों से काफी खराब है|

रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत और पकिस्तान ने पिछले दो दशकों में दो अंक की बढ़त दर्ज की है| वहीं दूसरी तरफ भारत एचसीआई पैमाने पर 0.41 अंक फिसला है| जबकि दक्षिण एशिया का औसत 1.26 है| हालांकि भारत ने मानव बस्तियों की योजना बनाने का निर्णय लेने और महिलाओं की समान भागीदारी को बढ़ावा देने के क्षेत्र में सुधार किया है| अक्टूबर में क्वेटो में यह नई शहरी विकास कार्य सूची जारी की जाएगी|

LIVE TV