फायदा देख चीन ने बदला पाला, बनाएगा भारत का सबसे लंबा रोड ब्रिज!

भारत का सबसे लंबा रोड ब्रिजमुंबई। भारत का सबसे लंबा रोड ब्रिज निर्माण करने के लिए चीन की दूसरी सबसे बड़ी इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी ने आवेदन किया हैं। 22 किलोमीटर लंबे मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक के निर्माण में लगभग 2.7 अरब डॉलर की लागत आ रही है। जिसके बाद पुल के निर्माण के लिए आमंत्रित की गई बोलियों में चीन की कंपनी मेजर ब्रिज इंजिनियरिंग ग्रुप कंपनी लिमिटेड के साथ जापान और कोरिया की दो-दो कंपनियों समेत कुछ 6 कंपनियां रेस में हैं।

बता दें ट्रांस हार्बर लिंक के लिए बीते साल दिसंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नींव रखी थी। साथ ही इन ग्लोबल कंपनियों ने भारत की लार्सन ऐंड टर्बो और शापूरजी पलोंजी ग्रुप जैसी दिगग्ज फर्म्स के साथ मिलकर इस निर्माण के लिए आवेदन किया है।

मुंबई मेट्रोपोलिटन रीजन डिवेलपमेंट अथॉरिटी के चीफ यूपीएस मदान ने कहा कि यह खुशी बात की बात है आखिरकार अब हम इस प्लान पर काम शुरू करने वाले हैं। मुंबई और उसके उपनगरीय इलाकों के बीच ट्रैवल टाइम को कम करने के लिए ऐसे प्रॉजेक्ट की कल्पना 40 साल पहले की गई थी। लेकिन तमाम कारणों से इसमें देरी होती रही।

उन्होंने बताया कि, भारत की इकॉनमिक कैपिटल कहे जाने वाले मुंबई को जाममुक्त बनाने के प्लान का यह ब्रिज एक बड़ा हिस्सा है। मौजूदा समय मुंबई के 2 करोड़ से ज्यादा लोगों को अकसर घंटों जाम का सामना करना पड़ जाता है।

LIVE TV