भारतीय वायु सेना को मिले अशोक लीलैंड के बुलेट प्रूफ वाहन, जानिये इसकी और खासियतें

भारतीय वायु सेना को अशोक लीलैंड की तरफ से लाइट बुलेट प्रूफ वाहन दिए जा चुके हैं बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के साथ एक फाइलिंग के ज़रिये कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया कि लाइट बुलेट प्रूफ व्हीकल (LBPV) लॉकहीड मार्टिन के CVNG (कॉमन व्हीकल नेक्स्ट जेन) का एक अपनाया हुआ मॉडल है जो भारत में पूरी तरह से बनाया गया है। भारतीय वायु सेना (IAF) द्वारा अपने एयरबेस की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए इन 6 टन भार वाले वाहनों का इस्तेमाल करेगी।LBPV को लॉकहीड मार्टिन से अशोक लीलैंड को ट्रांसफर ऑफ टेक्नोलॉजी (टीओटी) के तहत विकसित किया गया है।

ये लाइट बुलेट प्रूफ वाहन सैन्य अनुप्रयोगों के लिए बेहतर सुरक्षा और युद्ध क्षमता प्रदान करते हैं जो उन्हें आदर्श बनाते हैं। यह बैलिस्टिक और ब्लास्ट दोनों खतरों से भी सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। साथ ही यह हमले भी शुरू कर सकते हैं। LBPV की बाकि खासियतों में कीचड़, रेत, चट्टानों और कम गहरे पानी में चलना शामिल है। कार में छह गरुड़ कमांडो या क्विक रिएक्शन टीम और पर्याप्त सामान ले जाने के लिए जगह दी गई है।

अशोक लीलैंड के एमडी और सीईओ, विपिन सोंधी ने कहा, “सशस्त्र बलों को आपूर्ति करना हमारे लिए गर्व की बात है। हमें अपने की सेवा में अपनी विशेषज्ञता का उपयोग करने का अवसर मिला है। यह हमारी टीम की क्षमता का एक और उदाहरण है। हम भारतीय सशस्त्र बलों के एक भरोसेमंद साथी होने के लिए आभारी हैं, और इस तरह के और अवसरों की आशा करते हैं।”

LIVE TV