भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री सांवर लाल जाट का निधन

नई दिल्ली। भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री सांवर लाल जट का दिल्ली में निधन हो गया। वह पिछले कुछ वक्त से बीमार चल रहे थे। पिछले महीने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की एक मीटिंग के दौरान वह बेहोश भी हो गए थे। उनको दिल का दौरा पड़ा था।

भाजपा सांसद AIIMS में थे भर्ती

सांवर लाल जट का उम्र 62 साल थी। वह अजमेर से सांसद थे। पहले उनको जयपुर के सवाईं मान सिंह (SMS) में भर्ती करवाया गया था लेकिन हालत में सुधार ना होने पर उनको दिल्ली AIIMS में भर्ती किया गया था। उनकी हालत में फिर भी कोई सुधार नहीं था। सांवर लाल जट मोदी सरकार में जल राज्य मंत्री रह चुके हैं।

LIVE TV