भाजपा ने उपचुनाव में कसी कमर, आज़म खान को हरा कर सीट पर कब्ज़ा करने की कही ये बात

रिपोर्ट – फहीम खान 

उत्तर प्रदेश : यूपी के रामपुर में भारतीय जनता पार्टी का कोसी मार्ग स्थित उत्सव पैलेस में बूथ संगठन सम्मेलन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा कि सभी बूथ अध्यक्ष अपने-अपने बूथों को जिताएं, बूथ जीता तो चुनाव जीता। बूथ ही हमारी सबसे छोटी और मजबूत कड़ी है।

भाजपा ने उपचुनाव में कसी कमर, आज़म खान को हरा कर सीट पर कब्ज़ा करने की कही ये बात

प्रदेश मंत्री चौधरी देवेंद्र सिंह ने चुनाव में चल रहे कार्य की समीक्षा पेश की। क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने सभी से बूथ पर जाकर प्रवास करने का आहवन किया।

नवश्री धार्मिक रामलीला कमेटी और लव कुश रामलीला में रावण दहन के समय नहीं होगा पटाखों का इस्तेमाल

वही भाजपा प्रत्याशी भारत भूषण गुप्ता ने बूथ अध्यक्षों से कहा कि सभी अपने आपको प्रत्याशी मानते हुए उप चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। हर वोट कीमती है। भाजपा को भारी मतों से जिताने के लिए सभी कमर कस लें। संचालन विधानसभा संयोजक संजय पाठक ने किया।

फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

साथ ही भाजपा ने यह प्राण भी लिया कि आजम खान से यह विधान सभा की सीट लेकर उन्हें हार का मुह दिखाना है।

LIVE TV