यूपी निकाय चुनाव प्रचार शुरू होते ही सीएम योगी बनाएंगे एक नया रिकॉर्ड

निकाय चुनावलखनऊ। निकाय चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ एक अनोखा रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। दरअसल सीएम योगी पहले यूपी के पहले मुख्यमंत्री होंगे जो निकाय चुनाव में प्रचार करेंगे। नगर निकाय चुनाव में सत्तारूढ़ बीजेपी पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरने जा रही है। पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने के लिए खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार की कमान संभाल रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सूबे की सभी 16 महानगरों में जन सभाएं करेंगे। इसकी शुरुआत सीएम योगी अयोध्या से करेंगे।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक 15 नवंबर को मुख्यमंत्री अयोध्या में जनसभा कर सकते हैं। हालांकि प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने कहा कि अभी मुख्यमंत्री की रैलियों की तारीखें फाइनल नहीं हुई है।

सात साल की बच्ची से दो नाबालिगों ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गौरतलब है कि शहरी क्षेत्रों में बीजेपी पहले से ही मजबूत है। इतना ही नहीं केंद्र और सूबे में भी पार्टी की सरकार है। ऐसे में निकाय चुनाव के नतीजे मतदाताओं के मिजाज को भांपने का काम करेंगे। कहा जा रहा है कि निकाय चुनाव के नतीजे 2019 के लोक सभा चुनाव की दिशा तय करने में भी सहायक होंगे।

इतना ही नहीं सपा, बसपा और कांग्रेस भी अपने-अपने पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में सभी की शहरी क्षेत्रों में अपनी ताकत का भी एहसास भी हो जाएगा।

मनमोहन सिंह ने गिनाई केंद्र की कमियां, PM मोदी से पूछे ये 7 तीखे सवाल

12 में से 11 मेयर बीजेपी के

सपा सरकार के दौरान 2012 में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी ने 12 में से 10 महापौर की सीटों पर कब्ज़ा किया था। इलाहाबाद की मेयर अभिलाषा ने बाद में बीजेपी ज्वाइन कर लिया था। जिसकी वजह से यह संख्या 11 हो गई। इस बार फिरोजाबाद, सहारनपुर, वृंदावन और अयोध्या भी नगर निगम बन गए हैं। लिहाजा इस बार 16 नगर निगमों में मेयर के चुनाव होंगे।

LIVE TV