नोटबंदी के बाद पांचवी बार जनता बोली नमो नमो, मोदी ने पश्चिम भारत को किया कांग्रेस मुक्‍त

भाजपा का एकछत्र राजहरियाणा। भारतीय जनता पार्टी ने फरीदाबाद नगर निगम और भिवानी नगर परिषद के चुनावों में शानदार जीत दर्ज की है। पार्टी ने फरीदाबाद में 40 में से 30 सीटों पर अपना कब्‍जा जमाया है। यहां पर कांग्रेस को एक भी सीट नसीब नही हुई। यहां 10 सीटों पर निर्दलीय उम्‍मीवार ने बाजी मारी है। पहली बार यहां भाजपा का मेयर बनने जा रहा है। इससे पश्चिम भारत पर भाजपा का एकछत्र राज हो गया है।

खास बात यह है कि इस चुनाव में केंद्रीय मंत्री कृष्‍णपाल सिंह गुर्जर के बेटे भी खड़े हुए थे  और उन्‍होंने नौ हजार वोट से जीत दर्ज की है। इन चुनाव में बसपा ने भी अपने उम्‍मीदवार उतारे थे। लेकिन इस बार उसे एक भी सीट नहीं मिली। पिछली बार उसके तीन पार्षदों ने जीत दर्ज करी थी । वहीं भिवानी में भाजपा ने सिंबल दिए बिना प्रत्‍याशी मैदान में उतारे। उसने 31 में से 18 वार्ड जीते। कांग्रेस को केवल एक और इनेलो को दो सीटों से संतुष्‍ट होना पड़ा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जीत का श्रेय देते हुए हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि नतीजे मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर मुहर है। इससे पहले भाजपा ने चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में भी जबरदस्त जीत दर्ज की थी। भाजपा ने चंडीगढ़ में कुल 26 सीटों में से 20 सीटों पर जीत दर्ज की थी। नोटबंदी के ऐलान के बाद से भाजपा को सभी चुनावों में जीत हासिल हुई है। उसने यहां से पहले गुजरात, महाराष्‍ट्र, राजस्‍थान और मध्य प्रदेश के निकाय चुनाव में जीत के झण्‍डे गाड़े थे।

इसी साल होने जा रहे पांच राज्‍यों के विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा के लिए यह उत्‍साहजनक खबर है। पंजाब, गोवा, उत्‍तराखंड, उत्‍तर प्रदेश और मणिपुर में चुनावों की शुरुआत फरवरी से होने जा रही है। 11 मार्च को इन चुनावों के नतीजे आएंगे। नोटबंदी के बाद यह पहले बड़े चुनाव है।

LIVE TV