भाकपा नेताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया नागरिकता संसोधन बिल का विरोध

REPORT–UMA MISHRA

मऊ – मऊ जिले में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओ ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर व नागरिकता संसोधन बिल को वापस करने की मांग को उठाया। साथ ही अपना मांग पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा।

भाकपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि भाजपा की सरकार जब से देश की सत्ता में आयी है। पूरे देश में साम्प्रदायिक नफरत की राजनीत से सामाजिक ताने बाने और गंगा यमुनी संस्कृत को नष्ट कर रही है।

अपने चुनावी फायदें के लिए राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर व नागरिकता संसोधन बिल जैसे सामप्रदायिक भेदभाव वाली नीतियों से देश के लोकतंत्र और संविधान की मूलभावना को भी कमजोर कर रही है। इस बिल से देश का एक बङा हिस्सा जो गरीब आधिवासी समाज है। वह पुरी तरह से भयभीत और आशंकित है।

भारत जैसे मिली जुली संस्कृति वाले देश के लिए ये दोनों नीतियाँ घातक होगी। सस्ती शिक्षा की जगह शिक्षा को निजी हाथो में दिया जा रहा है। जिसके कारण समाज का गरीब कमजोर हिस्सा शिक्षा से वंचित हो जायेगा।

सप्ताह समारोह के समापन का आयोजन , सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन रही मौजूद…

इस लिए हमारी पार्टी मांग करती है कि राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर व नागरिकता संसोधन बिन भारत देश के सामाजिक ताने बाने को तोङने वाला बिल है। इसको वापस लिया जाये। इसके साथ ही जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय सहित देश के सारे विश्वविद्यालय में सबको सस्ती शिक्षा दिया जायें।

LIVE TV