भाई संजय दत्त ने प्रचार किया और अब शत्रुघ्न सिन्हा करेंगे प्रिया के लिए ये काम

29 अप्रैल को चौथे चरण में मुंबई की सभी 6 सीटों के लिए होने वाले चुनावों के लिए सभी उम्मीदवारों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। मुंबई नार्थ सेंट्रल सीट से भाजपा की उम्मीदवार पूनम महाजन का मुकाबला कर रहीं प्रिया दत्त के लिए दो दिन तक उनके भाई संजय दत्त ने प्रचार किया और अब जानकारी मिल रही है कि शत्रुघ्न सिन्हा भी प्रिया के प्रचार के लिए मुंबई आने वाले हैं।

मुंबई में प्रचार के लिए अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। इस शनिवार की शाम को चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा। कहा जा रहा है कि शत्रुघ्न सिन्हा प्रिया दत्त के लिए शुक्रवार को प्रचार करने आ सकते हैं। दत्त परिवार के साथ शत्रुघ्न सिन्हा के करीबी रिश्ते रहे हैं।

भाई संजय दत्त ने प्रचार किया और अब शत्रुघ्न सिन्हा करेंगे प्रिया के लिए ये काम

जब वे भारतीय जनता पार्टी में थे, तो उन्होंने कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ रहे सुनील दत्त के खिलाफ भाजपा प्रत्याशी का प्रचार करने से मना कर दिया था।

LKG की बच्ची के साथ स्कूल ने की घिनौनी हरक़त, अभिभावकों में आक्रोश !

उनका तर्क था कि सुनील दत्त कलाकार हैं और वे उनको अपना बड़ा भाई मानते हैं। सालों तक भाजपा में रहने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में कांग्रेस का दामन थामा है और पटना साहिब सीट से चुनावी मैदान में हैं।

 

LIVE TV