भाई को जान से मारने की धमकी देकर आठवीं की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार

REPORT – LOKESH TANDON / MEERUT

मवाना निवासी अनुसूचित जाति के एक परिवार ने क्षेत्र के रहने वाले एक दबंग युवक पर गंभीर आरोप लगाया है। आठवीं की छात्रा का आरोप है कि आरोपी युवक उसके भाई को जान से मारने की धमकी देकर उसे घर से अगवा करके हरिद्वार ले गया। इसके बाद आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया। वहीं आरोपी और उसके परिजन पीड़ित परिवार पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। इसी के साथ पुलिस भी आरोपी पर कार्यवाही नहीं कर रही है।

दुष्कर्म

क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के अनुसार वह कक्षा आठ की छात्रा है। छात्रा का आरोप है कि गांव का रहने वाला शुभम अक्सर उसे स्कूल आते-जाते परेशान करता था। आरोप है कि शुभम उसके भाइयों को जान से मारने की धमकी देता था और किशोरी के साथ अश्लील हरकतें करता था।

बीती 10 मई को आरोपी किशोरी को डरा धमका कर अगवा करके हरिद्वार ले गया इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के मुताबिक हरिद्वार में पुलिस ने शक होने पर उन्हें पकड़ लिया।

आपसी विवाद में सर्विस रिवाल्वर से गोली चलने वाला दरोगा लखनऊ में गिरफ्तार

इसके बाद आरोपी को मेरठ पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि मवाना थाना पुलिस इस मामले में कार्यवाही नहीं कर रही है। वहीं आरोपी और उसके परिजन उन पर समझौते का दबाव बना रहे हैं।

पूरे प्रकरण के संज्ञान में आने के बाद एसपी देहात ने मामले में कार्यवाही की बात कही है। वहीं इस मामले में न्याय ना मिलने पर किशोरी के दिव्यांग चाचा ने रोष जताया है।

 

LIVE TV