भदोही से बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडेय ने मांगे वोट

रिपोर्ट – मिथिलेश द्विवेदी / भदोही 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पांडेय ने कहा है कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी है तो दूसरी तरफ भष्ट्राचार को बढ़ावा देने वाले लोग। मोदी -योगी का परिवार देश और प्रदेश की जनता है। यह चुनाव देश का भविष्य तय करने जा रहा है।

भदोही संसदीय क्षेत्र के जोरई में भाजपा  प्रत्याशी रमेश बिंद के नामांकन के बाद आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि केंद्र में एक बार फिर मोदी सरकार आ रही है।

महेंद्र नाथ पाण्डेय

भदोही लोकसभा सीट से गठबंधन प्रत्याशियों ने किया नामांकन

कहा कि भदोही लोकसभा क्षेत्र से पिछड़े समाज से रमेश बिंद को उतारा गया है। ऐसे में जनता उन्हें अपना प्रतिनिधि चुनकर संसद भेजें। कांग्रेस प्रत्याशी बाहुबली पूर्व सांसद रमाकांत यादव पर कटाक्ष करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिन्हें भाजपा ने निकाला उसे कांग्रेस अपना रही है।

ऐसे लोगों को जनता जवाब देगी। सभा में विधायक रविन्द्रनाथ त्रिपाठी, दीनानाथ भाष्कर, हौसिला प्रसाद पाठक समेत अन्य तमाम लोग मौजूद रहे।

LIVE TV