“बढ़ती दुष्कर्म की घटनाओं के लिए जिम्मेदार हैं अश्लील साइट्स, इन पर लगे प्रतिबंध”- बिहार CM नीतीश कुमार

दिनों दिन देश में बढ़ती जा रही दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर पूरा देश हैरान है. लेकिन चाहे प्रशासन हो या सरकार कोई भी इसे रोकने में सफल नहीं हो पा रहा है. महिला सुरक्षा तो जैसे मजाक बनकर रह गयी है. बिहार के मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने एक सभा के दौरान महिला सुरक्षा और दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर आवाज उठाई.

नितीश ने अपने बयान में बताया कि देश में बढ़ रही दुष्कर्म की घटनाओं का मुख्य कारण हैं अश्लील साइट्स पर मौजूद कंटेंट. ये अश्लील साइट्स देश के लोगों की सोच को दूषित कर रहीं हैं. ऐसे साइट्स पर जो दुष्कर्म के वीडियो डाले जाते हैं उनसे देश के युवाओं की सोच को दूषित किया जा रहा है. इस साइट्स पर सरकार को जल्द से जल्द रोक लगानी चाहिए और इसके पीछे के लोगों को सजा दी जानी चाहिए.

बिहार cm नीतीश कुमार

उन्होंने हैदराबाद में युवती के साथ हुई दरिंदगी और हत्या का जिक्र करते हुए कहा है कि इन सभ इघत्नाओं पर रोक लगाने के लिए इन साइट्स को बंद करना देश में बहुत जरुरी है. इसके लिए वो सरकार को पत्र लिखेंगे.

सोशल मीडिया का हो रहा है गलत इस्तेमाल-

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, ‘दुर्भाग्यपूर्ण चलन देखने को मिल रहा है। हैदराबाद, बिहार, उत्तरप्रदेश सभी स्थानों पर ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। मैंने हमेशा सोशल मीडिया और तकनीक के खराब प्रभाव पर आपत्ति जताई है, जबकि इसके लाभ से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।’

दिल्ली महिला आयोग की अध्‍यक्ष स्वाति मालीवाल ने उठाई दुष्कर्मियों को फांसी दिए जाने की मांग

जल जीवन हरियाला यात्रा के दौरान व्यक्त किये अपने बयान-

मुख्यमंत्री ‘जल जीवन हरियाली यात्रा’ के पहले चरण के अंतिम दिन उत्तर बिहार के इस जिले में आए थे। इस यात्रा में पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन से लड़ने के संदेश के साथ वह पूरे राज्य की यात्रा करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि जब से शराब की बिक्री और उपभोग को प्रतिबंधित किया गया है, कई लोग मुझसे खफा हैं जिनमें कुछ विद्वान भी शामिल हैं।

कुमार ने कहा, ‘मुझे इन अश्लील साइट के बारे में बताया गया लोग लड़कियों एवं महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराध करते हैं, फिल्म बनाते हैं और इन घिनौने कृत्यों को अपलोड करते हैं। जो लोग इन्हें देखते हैं वे स्वाभाविक रूप से विकृतियों का शिकार हो जाते हैं। मैं युवकों से अपील करता हूं कि इन सबसे दूर रहें।’

LIVE TV