सड़क पर खुलेआम खींचा महिला का बुर्का

लंदन। ब्रिटेन में एक मुस्लिम महिला पर नस्ली हमला किया गया है। हमलावरों ने दिनदहाड़े उसके बुर्के को जबरन हटा दिया। स्कॉटलैंड यार्ड इसे नस्ली दुर्भावना से प्रेरित हमला मानते हुए जांच शुरू कर दी है।

मुस्लिम महिला

उत्तरी लंदन में 28 सितंबर को हुई घटना के बाद से पीडि़ता सहमी है। पुलिस ने बताया कि महिला सहेली के साथ सड़क पार कर रही थी। इतने में पीछे से दो व्यक्ति आये और उनमें से एक ने हिजाब सिर से खींचकर नीचे गिरा दिया। इसके बाद वे घटनास्थल से फरार हो गए।

पहला संदिग्ध तकरीबन तीस साल का बताया जा रहा है। उसने दाएं हाथ में टेस्को बैग लिए था। दूसरा संदिग्ध भी इसी उम्र का बताया गया है। पुलिस ने आमलोगों से इनके बारे में जानकारी देने की अपील की है। है रगे कम्युनिटी सेफ्टी यूनिट के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना दिनदहाड़े व्यस्त सड़क पर हुई। नस्ली और धार्मिक दुर्भावना से ग्रस्त ऐसे हमलों को कतई सहन नहीं किया जाएगा।

LIVE TV