ब्रिटेन: प्रिंस हैरी की बेटी के नामकरण से क्वीन एलिजाबेथ नाराज़, जानिए क्या रही वजह?

ब्रिटेन में प्रिंस हैरी के द्वारा रखा गया अपनी बेटी का नाम एक विवाद की जड़ बनता नजर आया। इस बीच प्रिंस हैरी को अपनी नवजात पुत्री का नाम अपनी दादी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के उपनाम (लिलिबेट) पर रखने के मामले में एक बयान जारी करना पड़ा। दरअसल, विवाद का कारण यह है कि प्रिंस हैरी ने अपनी बेटी का नामकरण करने से पहले क्वीन एलिजाबेथ से सलाह नहीं ली। जिससे वह प्रिंस हैरी से काफी नराज हैं। इसे लेकर शाही महल के एक सूत्र ने जानकारी दते हुए बताया कि दंपती ने अपनी नवजात पुत्री के नामकरण के बारे में महारानी से नहीं पूछा था। उन्होंने इन खबरों को खारिज कर दिया जिनमें कहा जा रहा था कि प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल ने नाम के संबंध में जन्म से पहले ही महारानी से बात कर ली थी।

वहीं शाही परिवार के सदस्य प्रिंस हैरी के द्वारा किए गए अपने बेटी के नामकरण पर उठ रहे विवाद को ध्यान में रखते हुए उनके खास प्रवक्ता ने जानकारी दी। इस मामले को लेकर उन्होंने कहा कि, “‘ड्यूक ने घोषणा से पहले ही अपने परिवार से बात कर ली थी। दरअसल सबसे पहले उन्होंने अपनी दादी से ही बात की थी। उन्होंने दादी के सम्मान में अपनी बेटी का नाम लिलिबेट रखने की इच्छा जताई थी। अगर वह समर्थन नहीं करतीं तो वे यह नाम नहीं रखते।” गौरतलब है कि यह उपनाम तब सामने आया था जब एलिजाबेथ शैशवावस्था में थीं और अपना नाम भी सही से नहीं ले सकती थीं। उनके दादा जॉर्ज पंचम उन्हें प्यार से लिलिबेट पुकारते थे।

LIVE TV