ब्रिटिश सिंगर एडेल ने बर्थडे पर साझा की अपने वजन घटाने के बाद की तस्वीर, दिख रहीं अब ऐसी…

हॉलीवुड की ब्रिटिश सिंगर एडेल  ने मंगलवार को अपना 32वां जन्मदिन मनाया और इसके साथ ही अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाला. इस पोस्ट में उन्होंने अपनी तस्वीर डाली जिसमें उन्होंने टाइट ब्लैक ड्रैस पहनी हुई है. अपनी इस तस्वीर में एडेल पहले से काफी पतली नजर आ रहीं हैं. एडेल की ये तस्वीर वजन कम करने के बाद की है. उन्होंने पहली बार अक्टूबर में वजन घटाने को लेकर खुलासा किया था। वह व्यायाम करते हुए लगातार तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं.

 

 

एडेल एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखती हैं- जन्मदिन पर मिले प्यार के लिए धन्यवाद। मुझे उम्मीद है कि आप इस मुश्किल समय में सुरक्षित होंगे। मैं उन सभी आवश्यक कर्मचारियों को धन्यवाद देना चाहता हूं जो अपनी जान जोखिम में डालकर हमें सुरक्षित रख रहे हैं! आप सही मायने में हमारे वॉरियर्स हैं।

 

https://www.instagram.com/p/B_1VGc5AsoZ/?utm_source=ig_embed

 

एडेल अपने साल ही अपने पति साइमन कोनकी से अलग हुई हैं। एडेल ने साइमन के साथ अपने रिश्ते को हमेशा निजी रखा था, लेकिन साल 2017 में ग्रैमी अवार्ड शो में पुरस्कार लेने के दौरान एडेल ने साइमन के साथ अपनी शादी की बात को कबूला था। हालांकि अब दोनों पूरी तरह से अलग हो चुके हैं।

एडेल ने चार साल की उम्र से सिंगिंग में हाथ आजमाना शुरू कर दिया था। उनका मन पढ़ने से ज्यादा गायकी में लगता था। 2008 में उनकी एल्बम 19 रिलीज हुई थी और इस एल्बम ने उन्हें स्टार बना दिया।

एडेल अब तक 15 ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुकी हैं। ग्रैमी में एडेल ने ‘हैलो’ के लिए बेस्ट पॉप सोलो परफॉर्मेंस, ’25’ के लिए बेस्ट पॉप वोकल एल्बम के पुरस्कार भी अपने नाम किए। एडेल को स्काई फॉल के लिए ऑस्कर भी मिल चुका है।

 

LIVE TV